Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Lok Sabha Election 2024 Result : देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। चुनावी नतीजों के रुझानों में भाजपा बहुमत से पहले रुक गई है, जिससे अब JDU की प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता ने अपने बयान से देश की राजनीति में खलबली मचा दी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बेहतर प्रधानमंत्री कौन हो सकता है।
क्या बोले जेडीयू नेता?
जेडीयू के MLC डॉ. खालिद अनवर ने सीएम नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक ऐसे अनुभवी नेता हैं, जो देश और समाज को अच्छी तरह से समझते हैं। उनके जैसा कोई नेता नहीं है, जो देश को समझ सके। साथ ही नीतीश कुमार सभी लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान भी करते हैं। हालांकि, जेडीयू अभी एनडीए का हिस्सा है।
एमएलसी ने की नीतीश कुमार की सराहना
उन्होंने आगे कहा कि लोग चाह रहे हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें। आज के चुनावी नतीजों से लोगों में उम्मीदों की किरण जागी है। सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह से बिहार में विकास किया। उन्होंने कृषि मंत्री रहते हुए देश के लिए जो काम किया था, उसे आज भी फॉलो किया जा रहा है। रेलवे मंत्री रहते उनके कार्यों को आज भी याद किया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।