Bihar Police SI Vacancy 2025: बिहार में चुनावी साल में युवाओं को सरकारी नौकरी देने का नीतीश सरकार ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक लगाया है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने मंगलवार को 1799 दरोगा SI पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इसके लिए विभाग द्वारा बकायदा नोटिफिकेशन जारी करके विज्ञापन निकाला गया है. इस पुलिस भर्ती में पुरुष-महिलाओं के साथ थर्ड जेंडर भी आवेदन कर सकते हैं. पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी. आवेदन करने के लिए BPSSC की आधिकारिक Website bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा.
26 सितंबर से शुरू होगा पंजीकरण प्रक्रिया, ऐसें करें आवेदन
बता दें कि बिहार पुलिस में एसआई भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर लॉगिन करना होगा. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाकर पूरी जानकारी को देख सकतें है. इसके बाद उम्मीदवार को ‘BPPSC SI Vacancy’ के लिंक पर क्लिक करके वहां दिए गए भर्ती के फार्म को भरना होगा और इसके बाद फार्म में मांगे गए आवश्यक डाक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे. इसके बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन भुगतान करना होगा. नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि अंतिम तिथि के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025 पर नया अपडेट, चुनाव आयोग की टीम चेक करेगी इंतजाम, कब होगा तारीखों का ऐलान?
26 सितंबर से 26 अक्टूबर तक एक्टिव रहेगा लिंक
वेबसाइट पर दिया गया लिंक 26 सितंबर को ही सक्रिय होगा. फार्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 रखी गई है. फार्म जमा होने के बाद इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा देनी होगी. इसमें चयनित होने के बाद मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा. मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) देनी होगी. जिसके बाद चयनित उम्मीदवरों के दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा में शामिल होना होगा.
यह रहेगा परीक्षा पैटर्न
बिहार दरोगा भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में ही बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों को 120 मिनट में 2-2 अंकों के 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. इसके बाद अगले चरण के लिए पात्र घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. वहीं मुख्य परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे. जिनमें पहला यानी सामान्य हिंदी, जिसमें 100 प्रश्न होंगे. न्यूनतम अर्हक अंक 30 प्रतिशत है. सामान्य हिंदी के पेपर में प्राप्त अंकों को योग्यता निर्धारण में शामिल नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- सिपाही भर्ती परीक्षा में 29 अभ्यर्थियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
16 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines