Bihar NCL And EWS Candidates Demands(अमिताभ ओझा): बिहार पुलिस में सिपाही बहाली की परीक्षा देने वाले हजारों अभ्यर्थियों की मांग सरकार ने मान ली है। बिहार में सिपाही के 21391 पदों पर नियुक्ति के लिए 9 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
यह परीक्षा 10 मार्च 2025 तक चलेगी, लेकिन अभ्यर्थियों की नाराजगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को लेकर जारी की गई नियमावली से थी, जिसको लेकर पिछले एक सप्ताह से सिपाही अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे थे। अब सरकार ने उन नियमावली को शिथिल कर दिया है।
दरअसल, एनसीएल और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को लेकर अभ्यर्थी परेशान थे। पार्षद ने विज्ञापन जारी होने से पहले का एनसीएल (NCL) और ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (EWS Certificate) जमा करने का निर्देश दिया था।
अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत
जबकि लिखित परीक्षा पास करने वाले ज्यादातर अभ्यर्थियों के पास पूर्व का सर्टिफिकेट नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) से वंचित होने के अलावा उनके पास कोई ऑप्शन नहीं था।
बुधवार को गृह विभाग की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 9 दिसंबर से होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बीसी और ई बीसी आरक्षण कोटे के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की टाइम पीरियड के आधार पर अयोग्य /असफल घोषित नहीं किया जाएगा। गृह विभाग के इस निर्देश के बाद सिपाही पद के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।
आपको बता दें, लिखित परीक्षा मे शामिल होने के लिए 17 लाख 87 हजार 720 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिए थे। लिखित परीक्षा अगस्त 2024 मे छह चरणों में सात से 28 अगस्त के बीच ली गई थी। जिसका परिणाम 14 नवम्बर को जारी किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 1 लाख 7 हजार 79 है, जिनमें 67,518 पुरुष हैं और 39,950 महिला जबकि 11 ट्रांसजेंडार हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar: परदेस जाने में सिवान के लोग हैं नम्बर 1, पासपोर्ट बनवाने में सबसे आगे
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
23 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines