हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

काराकाट रैली में पीएम मोदी का नाम भूले नीतीश, 30 सेकंड में 10 बार जोड़े हाथ, देखें Video

काराकाट रैली में सीएम नीतीश कुमार का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। जिसमें वे पीएम मोदी के सामने 30 सेकंड में 10 बार पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Nitish Kumar forgets PM Modi Name

पीएम मोदी का शुक्रवार को बिहार दौरे का दूसरा दिन था। पीएम ने काराकाट में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की जगह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का नाम ले लिया। फिर गलती मानी और पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी का नाम लिया। इसके बाद सीएम ने पंडाल में मौजूद लाखों की भीड़ को खड़ा किया और सभी से मोदी को प्रणाम करने को कहा।

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें मंच पर सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी आपस में बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान करीब 10 बार सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े। इस दौरान एक बार तो पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार के सामने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद करीब 30 सेकंड के वीडियो में सीएम ने 10 बार पीएम मोदी के सामने हाथ जोड़े।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने की सीएम की तारीफ

पीएम मोदी ने आज रैली को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार की तारीफ भी की। पीएम ने कहा कि बिहार में जंगलराज सरकार का अंत करने के बाद नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार ने जोरदार प्रगति की है। पीएम ने कहा कि पहले न हाईवे थे न हाॅस्पिटल। पहले सिर्फ पटना एयरपोर्ट था, अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन गया है। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ का निवेश हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान ने जिन्हें मारा, उनके परिजनों को दिए नियुक्ति पत्र’, पुंछ में अमित शाह बोले-सरकार आपके साथ

विज्ञापन

वहीं सीएम नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की। सीएम ने कहा कि पहले हम लोग ही जातीय जनगणना की मांग करते थे, ऐसे में अब इन्होंने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है जो कि स्वागत योग्य है। मैं धन्यवाद करता हूं पीएम मोदी का उनका अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने इतना बड़ा काम किया है।

ये भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज पहली बार पुंछ पहुंचेंगे अमित शाह, सुरक्षाबलों का बढ़ाएंगे मनोबल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola