Nitish Kumar Sex Remark: सीएम नीतीश कुमार ने कल विधानसभा में महिला शिक्षा पर दिए बयान को लेकर माफी मांगी हैं। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि मैं माफी मांगता हूं। सीएम ने कहा कि मैंने यह बयान किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं दिया था। मेरा मकसद शिक्षा के बाद जनसंख्या वृद्धि में आ रहे परिवर्तन को बताना था।
बता दें कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने जनंसख्या नियंत्रण पर बयान दिया था। सीएम की इन्हीं बातों को लेकर महिला विधायकों ने नाराजगी जताई थी। हालांकि उनके इस बयान पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बचाव करते हुए कहा कि सीएम की बातों को सेक्स एजुकेशन के तौर पर लेना चाहिए।
इससे पहले NCW ने सीएम के बयान को असंवेदनशील बताकर उनसे माफी मांगने को कहा था। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सीएम नीतीश के बयान को लेकर पूरे देश की महिलाओं से माफी मांगी थी। इतना ही नहीं भाजपा ने तो उनसे इस्तीफा भी मांग लिया था। सीएम के बयान के बाद भाजपा की विधान परिषद् सदस्य निवेदिता सिंह फूट-फूटकर रोने लगीं थी। उन्होंने कहा कि वे तो आज शर्मसार हो गईं।
बयान से गरमाई सियासत
वहीं उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सीएम नीतीश का यह बयान किसी गली के लफंगों जैसा है। उन्होंने कहा कि सीएम को इस्तीफा देकर तत्काल डाॅक्टर से मिलना चाहिए। गौरतलब है कि सीएम ने विधानसभा में बताया कि उन्होंने प्रदेश में 6 वर्ष से छोटे बच्चों की संख्या 2011 में 18.46 प्रतिशत थी। जो अब घटकर 13.6 फीसदी रह गई है। वहीं प्रजनन दर भी 2.9 पर पहुंच गई है जो पहले 4.3 प्रतिशत हुआ करती थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में बालिका शिक्षा का बड़ा योगदान है। यही कारण है कि बालिका शिक्षा पर हमारी सरकार ने विशेष जोर दिया है। इसके बाद में इन्होंने टिप्पणी करते हुए यह बयान दिया जिस पर कल से बिहार का सियासत काफी गरमाई हुई है।
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
58 mins agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 hr agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
7 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
4 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines