हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'पिता नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे...', JDU मंत्री के बाद बेटे निशांत ने खींची लक्ष्मण रेखा

Nitish Kumar CM Face: बिहार में चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सीएम पद की दावेदारी को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सुबह जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर प्रसाद को सीएम पद का दावेदार बताने के बाद अब निशांत कुमार ने उनकी दावेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना से सौरव कुमार की रिपोर्ट…

विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत (Pic Credit-News24)

Nishant Kumar statement on CM Face: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर शनिवार को पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। निशांत कुमार ने पूजा कार्यक्रम के साथ दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन किया और हवन में भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली और पिता की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी रही।

मीडिया से बातचीत में निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “पिताजी ने शिक्षकों की बहाली की, सड़कें बनवाईं, बिजली व्यवस्था को सुधारा और एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा। सिपाही भर्ती की घोषणा हुई, 35% आरक्षण की व्यवस्था की गई—ये सब पिताजी की सरकार में हुआ।”

पुलिस कार्रवाई कर रही है

उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष भले ही सरकार पर आरोप लगाए, लेकिन राज्य सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर निशांत ने मुस्कुराते हुए कहा, “चलिए आप लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने सीधे तौर पर राजनीति में आने से इंकार नहीं किया, लेकिन पुष्टि भी नहीं की।

ये भी पढ़ेंः ‘फर्स्ट आएं या थर्ड, सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे…’, बिहार में चुनाव से पहले जेडीयू मंत्री का बड़ा ऐलान

सुबह जेडीयू मंत्री ने किया था ये दावा

इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी मां को हमेशा याद करते हैं और उनकी कमी हमेशा खलती है। निशांत कुमार का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो चुकी है और नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।

बता दें कि इससे पहले जेडीयू कोटे से मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि कोई फर्स्ट डिवीजन आएं या थर्ड सीएम तो नीतीश कुमार ही बनेंगे। चाहे जैसे भी बनें। इसको लेकर किसी को भी संकोच नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः चुनाव आयोग ने ट्रांसफर पर बिहार सरकार को क्यों चेताया? इन पदों के लिए अनुमति लेने की कही बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें