Nishant Kumar: बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी खुलकर सामने आए हैं। अपनी मां की जयंती पर भावुक होते हुए निशांत ने पिता के विकास कार्यों की सराहना की और जनता से अपील की कि वे एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश कुमार को ‘लाडला’ कहे जाने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनके पिता ने बिहार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है। निशांत ने पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
मां को याद कर बोले निशांत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अपनी मां की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि वे जहां भी रहें, खुश रहें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नीतीश कुमार को ‘लाडला’ कहे जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। निशांत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिताजी की तारीफ की है क्योंकि उन्होंने बिहार का विकास किया है और जनता के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन BJP के साथ है, इसलिए प्रधानमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करेंगे ही।
जनता से अधिक सीटें देने की अपील
निशांत कुमार ने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि पिछली बार जनता ने JDU को 43 सीटें दी थीं, फिर भी विकास कार्य जारी रहे। इस बार उन्होंने जनता से अधिक सीटें देने की अपील की, ताकि उनके पिता राज्य में विकास की गति को और तेज कर सकें। निशांत ने खासतौर पर युवाओं से आह्वान किया कि वे मतदान करें और बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए सही निर्णय लें।
नीतीश कुमार को फिर से CM बनाने की मांग
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता को यह बताएं कि नीतीश कुमार ने 19 सालों में क्या-क्या काम किए हैं। उनका मानना है कि जनता को राज्य में हुए विकास की पूरी जानकारी होनी चाहिए। निशांत कुमार ने NDA और JDU से भी अपील की कि वे मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी राय सुननी चाहिए और उनके सुझावों के आधार पर आगे की योजनाएं बनानी चाहिए। निशांत कुमार ने विश्वास जताया कि जनता उनके पिता के नेतृत्व को पसंद करती है और एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
21 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines