हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: बिहार चुनाव में नया घोटाला! RJD ने इन 2 सीटों पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। पूर्ण बहुमत हासिल करके एनडीए की सरकार बन गई है। लेकिन अभी भी आरजेडी चुनाव में घोटाले का आरोप लगा रही है। आरजेडी ने अब दो नई सीटों पर घोटाले का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
बिहार चुनाव के नतीजों में आरजेडी ने लगाए आरोप। (फाइल फोटो)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद हलचल तेज है। तेजस्वी की पार्टी लगातार वोट चोरी के आरोप लगा रही है। आरजेडी ने 2 सीटों के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। एक सीट राजगीर और दूसरी कुड़नी है। इन दोनों सीटों पर आरजेडी ने आरोप लगाया है कि उम्मीदवारों को समान वोट मिले, जिन्हें लेकर बवाल मच गया है।

राजगीर सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार कौशल किशोर ने कुल 107811 वोट प्राप्त किए और 55428 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, दूसरी तरफ सीपीआईएमएल के उम्मीदवार विश्वनाथ चौधरी को इस सीट पर 52383 वोट मिले। आरजेडी ने इन दो सीटों के परिणामों पर सवाल उठाते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। इसमें यह तंज कसा गया कि इन दोनों छात्रों ने मास्टर ज्ञानेश कुमार गुप्ता को खाली कॉपी जमा की थी और मास्टर साहब ने बिना भेदभाव के दोनों को समान अंक दे दिए। हालांकि इस आरोप के बाद चुनाव आयोग की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola