New Parliament: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम के बायकॉट का ऐलान किया है। अब इन पार्टियों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) भी आ गई है। आरजेडी की ओर से कहा गया है कि 28 मई को होने वाले उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया जाएगा। उधर, संजय राउत ने भी कहा है कि सभी दलों के साथ हम भी उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेंगे।
डीएमके ने भी किया बहिष्कार का ऐलान
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बायकॉट करने का फैसला लिया है। पार्टी की ओर से मंगलवार शाम इसका ऐलान किया गया था। वहीं आरजेडी की ओर से बुधवार को बहिष्कार की बात कही गई है। इसके अलावा DMK सांसद तिरुचि शिवा ने बताया कि DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी।
28 मई को होगी उद्घाटन
विपक्ष की पार्टियों ने उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाने के मामले को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। 28 मई को पीएम मोदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
राहुल गांधी ने कहा- राष्ट्रपति करें उद्घाटन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो दिन पहले 21 मई को पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन के फैसले का विरोध किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपतिजी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं।
और पढ़िए – Delhi Liquor Policy: AAP सांसद संजय सिंह का दावा- मेरे सहयोगियों के घर ED कर रही छापेमारी
हरदीप पुरी ने कांग्रेस के किए ये सवाल
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हमारे इतिहास में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जब हम सबको इकट्ठा होकर किसी चीज को मनाना चाहिए। इसी प्रकार नए संसद का उद्घाटन भी एक उत्सव मनाने का मौका है।
अगस्त 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसद एनेक्सी का उद्घाटन किया और 1987 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय का उद्घाटन किया। अगर आपकी (कांग्रेस) सरकार के मुखिया संसद का उद्घाटन कर सकते हैं, तो हमारी सरकार के प्रमुख ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines