Patna News: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को ओर भी अधिक बेहतर करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि बिहार में लगभग 5.97 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। खास परिस्थितियों के चलते लगभग 1.90 लाख शिक्षकों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इनमें से करीब 98 हजार शिक्षकों का ऐच्छिक स्थानांतरण और 32 हजार का पारस्परिक स्थानांतरण किया जा चुका है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक अभी भी स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं।
5 सितंबर से खुलेगा पोर्टल
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि बिहार में कार्यरत 5.97 लाख शिक्षक में से लगभग 1.90 लाख शिक्षकों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। शिक्षकों द्वारा किए जा रहे स्थानांतरण की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग को अंतर जिला स्थानांतरण की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए विभाग ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। शिक्षकों को पोर्टल पर अपने तीन पसंदीदा जिलों का विकल्प भरना होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी और 13 सितंबर 2025 तक चलेगी।
समिति करेगी निर्णय
मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इसके बाद 14 से 18 सितंबर 2025 तक जिला आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला आवंटन मुख्यालय स्तर से किया जाएगा, जबकि जिलों के अंदर विद्यालयों में पदस्थापन का निर्णय जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। समिति विद्यालयों की रिक्त सीटों और छात्र-शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखकर शिक्षकों की तैनाती करेगी। हालांकि यह सुविधा उन शिक्षकों को नहीं दी जाएगी जिन्होंने पहले ही पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ लिया है।
यह भी पढ़ें- शिक्षकों को बिहार सरकार ने दिया तोहफा, अब ट्रांसफर को लेकर नहीं होगी टेंशन
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
13 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines