हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

8 साल से बिहार की वोटर है नेपाल की महिला, अब नोटिस भेजकर मांगा गया निवास प्रमाण पत्र

Kishanganj News : बिहार में निर्वाचक नामावलियों और मतदाता पहचान दस्तावेजों की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान मूलरूप से नेपाल निवासी एक महिला का मामला सामने आया है। महिला पिछले 8 सालों से भारत में रह रहीं हैं और यहां की वोटर भी हैं। अब नोटिस भेजकर महिला से निवास प्रमाण पत्र मांगा गया है।

विज्ञापन
नोटिस के बारे में जानकारी देती महिला की बेटी

Kishanganj News : बिहार में निर्वाचक नामावलियों और मतदाता पहचान दस्तावेजों की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान मूलरूप से नेपाल निवासी एक महिला का मामला सामने आया है। यह महिला पिछले 8 सालों से भारत में रह रहीं हैं और यहां की वोटर भी हैं। ऐसे में अब ईआरओ ने महिला को नोटिस भेजकर निवास प्रमाण पत्र दिखाने के लिए कहा है। नेपाली महिला ने भारत में आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित सभी दस्तावेज बनवा लिए हैं, मगर निवास का कोई प्रमाण पत्र नहीं होने से महिला का परिवार चिंतित है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election LIVE 2025: बिहार एसआईआर में भागलपुर जिले में हटाए गए 2 लाख से अधिक लोगों के नाम

ईआरओ ने लगभग 3 लाख मतदाताओं को जारी किए नोटिस

बिहार में निर्वाचक नामावलियों और मतदाता पहचान दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के बाद ईआरओ ने बिहार के लगभग 3 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए हैं। चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ईआरओं ने पिछले 8 सालों से बिहार में रह रही मूलरूप से नेपाल के पाठामारी निवासी महिला से उसका निवास प्रमाण पत्र की मांग की है। महिला की बेटी मुनिया देवी ने बताया कि उनकी शादी बिहार में वर्ष 2011 में गलगलिया किशनगंज में हुई थी। पिता की मौत बचपन में हो गई थी।

विज्ञापन

वर्ष 2011 में बिहार के किशनगंज में हुई थी बेटी की शादी

मूलरूप से नेपाल के पाठामारी की रहने वाली महिला की बेटी मुनिया देवी ने बताया कि उनकी शादी के बाद लगभग 8 साल पहले उनकी मां भी यहीं आकर रहने लगी और अपना मकान भी बना लिया। बेटी ने बताया कि उनकी मां का यहां का आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बना हुआ है और वह यहां की वोटर भी हैं। उसके पास तो भारत के सभी दस्तावेज हैं, मगर उनकी मां के पास यहां का निवास का कोई भी प्रमाण पत्र नहीं है। बेटी ने बताया कि उन्हे कल ही ईआरओ का नोटिस मिला है। जिसमें उनकी मां का निवास प्रमाण पत्र को दिखाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- ‘हो आंच जब बिहार पर, तेजस्वी तो बोलेंगे ही…’, RJD का नया चुनावी गाना लॉन्च

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola