नेपाल ने बिहार बाॅर्डर पर बिना सूचना के बंद की भारतीय वाहनों की एंट्री, सामने आई बड़ी वजह

बिहार स्थित जोगबनी बाॅर्डर पर पड़ोसी देश नेपाल ने बिना किसी सूचना के भारतीय वाहनों की एंट्री बंद कर दी। इसके बाद भारतीयों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

Nepal Border India Vehicle Entry Ban

Nepal Border India Vehicle Entry Ban

विज्ञापन

नेपाल ने बिना किसी सूचना के गुरुवार को जोगबनी बाॅर्डर पर भारतीय वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी। इसके बाद बाॅर्डर पर काफी लंबा जाम लग गया। पूर्णिया और कटिहार से बड़ी संख्या में लोग नेपाल जाते हैं ऐसे में सभी लोगों को लंबी दूरी नेपाल जाना पड़ा।

अररिया से पिता के इलाज के लिए निजी वाहन से नेपाल जा रहे मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि इनके पिता लम्बे समय से बीमार है चलने में भी असमर्थ हैं लेकिन नेपाल पुलिस ने सीमा से वापस कर दिया गया है अब गाड़ी को रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में रख कर जा रहे हैं यह कैसा नियम ऐसे ही दर्जनों मामले सामने आए लोगों में अफरा तफरी का माहौल था तो सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान लोगो को सहयोग करते दिखे।

Advertisment

कलेक्टर बोले- प्रशासन की ओर से नहीं था कोई आदेश

मौके पर जानकारी मिलने के बाद भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार ने मोरंग जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव को मामले से अवगत कराया। जिस पर जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा कि जिला सुरक्षा समिति के तरफ से ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है मामले की जानकारी ली जा रही है। जिला प्रशासन के तरफ से ऐसी कोई भी सूचना नहीं है।

इसलिए बंद की गई एंट्री

वही नेपाल भंसार प्रमुख उमेश श्रेष्ठ ने कहा कि आज अर्थ मंत्री के द्वारा बजट पेश किया जाना है जिस कारण से इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट सहित सभी भंसार बिंदु बंद रहेगा। इसके लिए भारतीय वाहन सहित भंसार पास हो कर आने वाले सामग्री पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

नेपाली टैक्सी चालकों ने वसूला दोगुना किराया

वहीं भारतीय वाहनों की एंट्री बंद होने के बाद नेपाल में टैक्सी चालकों ने मौके का फायदा उठाया और लोगों से दोगुना किराया वसूला। इसके बाद मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार ने लोगों से अपील की कि आज जरूरी न हो तो लोग नेपाल की यात्रा करने से बचे। वाहनों की एंट्री खुलने के बाद ही लोग नेपाल की यात्रा करें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ