NEET Exam Paper Leak 2024 Update: NEET 2024 में पेपर लीक मामले की जांच कर रही EOU को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरोपियों ने कबूल कर लिया है कि उन्होंने नीट 2024 का पेपर लीक किया था। अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट में 8 जुलाई को होने वाली सुनवाई से पहले क्या सरकार परीक्षा रद्द कर देगी। ऐसे में आइये जानते हैं पुलिस को इस मामले में सबसे पहली अहम जानकारी कैसे मिली?
5 मई को नीट की परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले मुखबिर ने पटना पुलिस को जानकारी दी कि नीट परीक्षा में नकल कराने के लिए 4 युवक एक घर में छिपे हैं। इसके बाद हरकत में आई पटना के शास्त्री नगर पुलिस थाने की टीम ने 4 संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद चारों युवक पुलिस की टीम को उस जगह पर ले गए जहां पर 30 नीट उम्मीदवारों से उनकी मुलाकात हुई थी। सभी उम्मीदवारों ने परीक्षा में पास कराने के लिए 30 से 50 लाख रुपए का भुगतान करना तय किया था। चारों युवकों ने पूछताछ में बताया कि सभी उम्मीदवारों को नीट के पेपर हल कराने के लिए सभी उत्तर याद कराए गए थे। इसके लिए पटना के आउटर एरिया में कृष्ण नगर में एक घर किराए पर लिया गया।
अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है
ईओयू से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह राज्यों में फैला एक नेटवर्क है। हमें सभी अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए समय चाहिए। पटना में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों को रात भर छात्रों को उत्तर याद कराने और उन्हें उनके निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर छोड़ने का काम सौंपा गया था। वहीं इस मामले में शास्त्री नगर थाने के एसएचओ ने कहा कि अजय कुमार ने कहा कि सूचना सटीक निकली। हमने मामले पर कड़ी मेहनत की और हर सुराग को एक साथ जोड़ा। परिणाम सबके सामने हैं, हालांकि अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है।
पुलिस ने परीक्षा केंद्रों से पकड़े 4 उम्मीदवार
मामले में पहली गिरफ्तारी के बाद की गई छापेमारी के दौरान, पुलिस को सेफ हाउस में 13 रोल नंबर मिले। एक घंटे के भीतर, कई टीमें NEET परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गईं। चार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों से पकड़ा गया और उनसे पूछताछ के बाद, पुलिस को दानापुर नगर परिषद में एक जूनियर इंजीनियर सिकंदर, यादवेंदु सहित 9 और नामों की जानकारी हुई। यादवेंदु ने कथित तौर पर 4 मई को उम्मीदवारों को याद करने के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर दिए। 6 मई को, पुलिस ने यादवेंदु के फ्लैट से जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए। अगले दिन, कुछ उम्मीदवारों के माता-पिता सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया गया। 11 मई को मामला ईओयू को सौंप दिया गया।
30 से 40 लाख रुपए में तय हुआ सौदा
ईओयू यूनिट के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों को जांच का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया। गिरफ्तार छात्रों में से एक दानापुर के 19 वर्षीय छात्र, यादवेंदु के भतीजे ने कबूल किया कि परीक्षा से एक दिन पहले उसे भी वही प्रश्न मिले थे और वे प्रश्न वही थे जिनका उसने परीक्षा केंद्र पर उत्तर दिया था। उसने कहा कि परीक्षा में पास कराने के लिए 30 से 40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। तब से, हमने कोचिंग संस्थान के मालिकों, शिक्षकों और कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है, जो कथित तौर पर इस रैकेट में शामिल थे।
यादवेंदु और पेपर लीक के पीछे कथित तौर पर शामिल दो अन्य नीतीश कुमार और अमित आनंद ने लीक की बात कबूल की। पुलिस ने कहा कि छात्र अपने चाचा द्वारा व्यवस्थित एनएचएआई गेस्ट हाउस में कुछ दिनों तक रुका था। उसके बाद वह घर चला गया। अमित और नीतीश को परीक्षा से एक दिन पहले 4 मई को हजारीबाग के एक नीट परीक्षा केंद्र से उनके व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र प्राप्त हुए।
डुप्लीकेट पेपर इकट्ठा किए और जला दिए
एक अधिकारी ने कहा, नीट पेपर्स की फोटोकॉपी अभ्यर्थियों को दी गई और उन्हें उत्तर याद करने के लिए कहा गया। डुप्लीकेट प्रश्नपत्रों को सुबह बाद में इकट्ठा कर जला दिया गया। एक 22 वर्षीय अभ्यर्थी ने पुलिस को बताया कि उसे परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्न मिले थे, लेकिन वह रसायन विज्ञान के उत्तर याद करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दे सका। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़ी मात्रा में नकदी जब्त की है।
ये भी पढ़ेंः 10 साल की जेल…1 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक पर आधी रात में जागी सरकार, लागू हुआ सख्त कानून
ये भी पढ़ेंः NEET विवाद के बीच NTA के चेयरमैन प्रदीप जोशी पर RTI में बड़ा खुलासा, RSS-BJP से है पुराना रिश्ता!
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
20 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
20 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
21 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
21 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines