(अमिताभ ओझा, पटना)
NEET Paper Leak Case : देश में नीट पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई के हाथ ‘बड़ी मछली’ लगी है। जांच एजेंसी ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने रॉकी को कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 10 दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दी। पेपर लीक कैसे हुआ, इसमें कौन-कौन शामिल हैं? मुख्य आरोपी से पूछताछ होगी। आइए जानते हैं कि कौन है रॉकी?
कौन है नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी?
मूलरूप से बिहार के नवादा का रहने वाला रॉकी का असली नाम राकेश है। वह झारखण्ड के रांची में रेस्टोरेंट चलाता है। सीबीआई ने आरोपी चिंटू, मनीष, मुकेश और आशुतोष की कस्टडी ली और सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने रॉकी के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रॉकी ने नीट पेपर को सॉल्व कराके चिंटू के फोन पर भेजा था। चिंटू और फरार संजीव मुखिया रिश्तेदार हैं। चिंटू उसकी भांजी का पति है।
यह भी पढ़ें : Video: NEET पेपर लीक में क्या NTA को बचाने का हो रहा खेल? देखिए खास रिपोर्ट
नेपाल भाग गया है मुख्य सरगना संजीव मुखिया
जांच एजेंसी को नीट पेपर लीक मामले का आरोपी संजीव मुखिया के नेपाल भागने की जानकारी मिली है। हालांकि, इस मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने झारखण्ड से मुख्य सरगना संजीव मुखिया के करीबी रॉकी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटना के लर्न प्ले स्कूल में नीट के स्टूडेंट्स को हल किया हुआ प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था, जहां एक दर्जन स्टूडेंट्स को सॉल्व पेपर रटा मरवाए गए थे।
यह भी पढ़ें : एजेंसियों के रडार पर NEET के 110 स्टूडेंट्स, कहां तक पहुंची जांच?
ऐसे हुई रॉकी की गिरफ्तारी
इस मामले में गिरफ्तार सिकंदर यादवेंदु और अमित आनंद ने सीबीआई को रॉकी के बारे में विस्तार से बताया। दो दिन पहले पटना में गिरफ्तार सन्नी और धनबाद में गिरफ्तार अमन सिंह से मिले सुराग के आधार पर रॉकी को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी ने मास्टरमाइंड की तलाश में बिहार से लेकर झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की थी।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
11 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
15 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines