NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद से किंगपिन संजीव कुमार मुखिया का सुराग नहीं है। नालंदा का रहने वाला संजीव कुमार कहां है? इस बारे में किसी को नहीं पता। जब से नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक और धांधली की बात सामने आई है, तबसे वह फरार चल रहा है। इतना ही नहीं, वह कॉलेज से यह बताकर गायब हुआ है कि उसे कुछ परेशानी है। इसलिए वह मेडिकल लीव पर है। आरोपी संजीव एमएससी एग्रीकल्चर पास है। आरोपी बिहार के बड़े एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में टेक्निकल असिस्टेंट का काम करता है।
दरअसल 6 मई के बाद से संजीव कुमार एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नहीं आया। उसके बाद 14 मई को एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट ने इस बाबत एक पत्र संजीव मुखिया को लिखा था। जिसमें एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नहीं आने का कारण पूछा गया था। 18 मई को संजीव कुमार ने इसका जवाब दाखिल किया था। यह जवाब किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने एक एप्लीकेशन के माध्यम से इंस्टीट्यूट को रिसीव करवाया था। जिसमें उसके मेडिकल लीव पर होने का हवाला दिया। संजीव कुमार ने अपनी मेडिकल लीव के लिए आवेदन करते हुए बताया कि वह शारीरिक तौर पर अस्वस्थ है। इसलिए फिलहाल ऑफिस नहीं आ सकता।
अभी तक संजीव की छुट्टी अप्रूव नहीं
एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट की ओर से अभी तक आरोपी संजीव मुखिया की लीव अप्रूव नहीं की गई है। इतना ही नहीं, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्टमेंट ने 6 जून के बाद दोबारा उसको एक पत्र भेजा और यह जानने की कोशिश की कि संजीव ड्यूटी पर कब तक आएगा? इस पर भी नीट पेपर लीक किंगपिन संजीव कुमार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया है। मामला सामने आने के बाद से विपक्ष भी सरकार पर हमलावर है।
संबंधित खबरें
'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
11 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
15 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
1 day agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
2 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
3 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
4 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines