Nitish government Suspend 3 Engineer: नीट पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। आरोपी सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को पटना स्थित एनएच के गेस्ट हाउस में एक कमरा बिना आवंटन के ही बुक किए जाने पर पथ निर्माण विभाग ने तीन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी पीएस प्रीतम यादव के कहने पर ही सरकारी गेस्ट हाउस में आरोपियों के लिए कमरा बुक कराया गया था। विजय सिन्हा ने इस मामले में तेजस्वी यादव से स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।
पेपर लीक मामले में आरोपी सिकंदर के रिश्तेदार और इस परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी अनुराग ने पेपर लीक को लेकर खुलासा किया था। ऐसे में बिहार सरकार ने आज अधीक्षण अभियंता उमेश राय, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार और प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया। तीनों पर तथ्यों को छिपाने, गैर जिम्मेदार रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा के निर्देश पर की गई हैं। इस बीच केंद्रीय एजेंसियों से सबूत शेयर करने के लिए ईओयू के कुछ अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़ेंः NEET 2024: तेजस्वी यादव के PS से आज पूछताछ करेगी EOU, पेपर लीक आरोपियों के लिए कमरा बुक करने का आरोप
तेजस्वी यादव के पीएस ने 1 जून को किया था फोन
वहीं इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि निलंबित तीनों कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ऐसे में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पटना के अलावा पूरे राज्य के गेस्ट हाउस में कौन-कौन रुका इसको लेकर जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच में खुलासा हुआ कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी पीएस प्रीतम यादव ने पथ निर्माण विभाग के कर्मी प्रदीप कुमार को 1 जून को फोन किया और कमरा बुक करने को कहा।
इस मामले में राजद के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि नेट परीक्षा रद्द हुई है नीट की भी रद्द होनी चाहिए। वहीं इस मामले में तेजस्वी को घसीटना उनके अल्पज्ञान को दर्शाने के लिए काफी है।
ये भी पढ़ेंः तेजस्वी यादव का PS कौन? जिसे कह रहे NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड, डिप्टी CM का दावा
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines