Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली सूची सामने आते ही पार्टी के भीतर असंतोष फूट पड़ा है. पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर टिकट कटने से नारज नेताओं के समर्थकों द्वारा बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई जगहों पर रुपये लेकर टिकट बांटे गए हैं और पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है.
रुपये लेकर टिकट बांटे जाने का लगाया आरोप
औराई से विधायक रामसूरत राय का टिकट काटे जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के बाहर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टिकट बंटवारे में भारी गड़बड़ी हुई है. कार्यर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिहार में कई सीटों पर पैसे लेकर टिकट बांटे गए, जबकि पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर बाहरी चेहरों को प्राथमिकता दी गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए. पार्टी कार्यालय के बाहर समर्थक पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. भीतरघात और विरोध के इस दौर ने बिहार में चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है. पार्टी नेतृत्व अब नाराज़ कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिशों में जुटा है.
यह भी पढ़ें- बिहार में BJP की पहली सूची पर बवाल, टिकट कटने पर रामसूरत राय के समर्थकों ने किया हंगामा
रामसूरत राय ने सोशल मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
मंगलवार को औरई से टिकट कटने से नाराज रामसूरत राय ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. ‘उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 48 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी, जो बिहार में सबसे बड़ा अंतर था. अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने औराई में सड़कों, पुलों और बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य किए. बावजूद इसके उनका टिकट काटकर अजय निषाद की पत्नी को दिया गया, जो 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ीं और हार गईं. रामसूरत राय ने कहा कि ऐसे अवसरवादी नेताओं को बढ़ावा देना भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए निराशाजनक है. मंगलवार को भी उनके समर्थकों ने कार्यालय पर हंगामा किया था.
यह भी पढ़ें- तेजस्वी समेत 20 प्रत्याशियों के नाम आए सामने, CPI ने भी जारी की उम्मीदवारों की सूची
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines