NDA setback two seats in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिये नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. मुजफ़्फ़रपुर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है. इसी बीच चार वार भाजपा से विधायक रहे अशोक सिंह ने पारु से तो भाजपा के ही धर्मेंद्र कुमार ने कुढनी से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया. गौरतलब है कि मुजफ़्फ़रपुर जिले में सभी गठबंधन और दलों के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतर गए हैं. नामांकन दाखिल होने के बाद कई सीटों पर बागी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया है जो एनडीए में भाजपा के लिये चिंता का विषय है.
क्या है नामांकन के बाद की स्थिति
मुजफ़्फ़रपुर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्र में जहां एनडीए में बीजेपी से मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार ,औराई से रमा निषाद , कुढ़नी से केदार प्रसाद गुप्ता ,साहेबगंज से राजू सिंह और बरूराज से अरुण कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, जेडीयू ने गायघाट से कोमल सिंह , कांटी से अजीत कुमार , सकरा से आदित्य कुमार और मीनापुर से अजय कुशवाहा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं लोजपा R बोचहा से बेबी कुमारी और पारू से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के कंडीडेट मदन सिंह चुनाव लड़ रहे है.
महागठबंधन में
राजद से कांटी से इस्राइल मंसूरी, मीनापुर से राजीव कुमार, गायघाट से निरंजन राय, पारू से शंकर प्रसाद यादव ,साहेबगंज से पृथ्वीनाथ राय , कुढ़नी से सुनील कुमार सुमन @बबलू कुशवाहा, बोचहा से अमर पासवान इन सात सीटों पर राजद प्रत्याशी हैं. कांग्रेस मुजफ्फरपुर में विजेंद्र चौधरी और सकरा में उमेश राम को टिकट दी है. VIP ने औराई में भोगेन्द्र सहनी और बरूराज से इंजीनियर राकेश कुमार को टिकट दिया है .
कहां कौन हैं बागी
एनडीए के लिये कुढनी और पारु की सीट पर उनके ही लोग बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार बन गए हैं जो चिंता का विषय हैं. कुढनी में भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र कुमार उर्फ अबोध साह ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है. वर्तमान विधायक और बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं और उपचुनाव में बहुत कम मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज की थी. अबोध साह भी वैश्य हैं इसलिये यह सीट एनडीए गठबंधन के लिये चिंता का विषय बन चुका है .
वहीं पारु में भाजपा से लगातार चार वार विधायक रहे अशोक सिंह भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुके हैं . राजपूत बहुल इलाके में अशोक सिंह की अच्छी पकड़ है . पारु की सीट पर अशोक सिंह एनडीए का खेल बिगाड़ सकते हैं .इसके अलावा जनसुराज के बागी संजय केजरीवाल ने मुजफ़्फ़रपुर से निर्दलीय तो प्रवीण कुमार ने सकरा सुरक्षित सीट पर ओवैसी के गठबंधन को जॉइन कर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है .
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
20 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines