हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

13 अक्टूबर को हो सकता है NDA में सीट बंटवारे का एलान, बिहार BJP के बड़े नेता दिल्ली रवाना

Bihar Elections 2025: बिहार में विधान सभा चुनावों की घोषणा हो गई है. नवंबर में राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं. प्रदेश मे पहले चरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, मगर अभी तक ना तो एनडीए और ना ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई घोषणा की गई है.

विज्ञापन
बिहार चुनाव

Bihar Elections 2025: बिहार में विधान सभा चुनावों की घोषणा हो गई है. नवंबर में राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं. प्रदेश मे पहले चरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, मगर अभी तक ना तो एनडीए और ना ही महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई घोषणा की गई है. अब हर घंटे कुछ न कुछ बड़ी हलचल हो रही है. एनडीए और महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा तय नहीं हो पाया है. हालांकि एनडीए के सूत्र बंटवारा का दावा कर रहे हैं. लेकिन अभी कोई आधिकारियक घोषणा नहीं हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को हो सकता है NDA में सीट बंटवारे का एलान हो सकता है.

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक

एनडीए के लिए लोजपा (रामविलास पासवान) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुसीबत बने हुए हैं. चिराग बिहार में करीब 50 सीटें मांग रहे हैं. वहीं एनडीए चिराग को केवल 25-27 सीटें देने पर सहमत है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर शुक्रवार को BJP-JDU की बैठक का आयोजन हुआ. जिसमें गठबंधन उम्मीदवारों के चयन पर हुए मंथन के बाद आलाकमान ने बैठक में शामिल सभी BJP के बड़े नेताओं को दिल्ली तलब किया है.

शनिवार को दिल्ली में होगी अहम बैठक

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कई बड़े नेता दिल्ली रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर एनडीए की बैठक होगी. बैठक में सहमति बनने के बाद संभव है कि 13 अक्टूबर को एनडीए की तरफ से प्रेसवार्ता करते हुए 13 अक्टूबर को बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा की जा सकती है. वहीं शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और नित्यानंद के बीच बैठक के बाद चिराग ने मीडिया से कहा था कि बैठक सकारात्मक रही है। जल्द ही सीटों का बंटवारा होगा. चिराग ने कहा कि उन्हें अपनी चिंता नहीं है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें