बिहार चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारा हो गया है. कई लंबी बैठकों, नाराजगी, जिद, मान-मनुव्वल, वादे आदि के बाद आखिरकार सीटों का बंटवारा तय हो गया और सभी दल फिलहाल तो इससे सहमत दिखाई दे रहे हैं. हालांकि यह इतना आसान नहीं था. जैसे ही चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया, बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई. सभी छोटे दल अपने कलेवर में आ गए.
NDA में चिराग पासवान को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई गईं. उनकी नाराजगी की खूब खबरें आईं. बताया गया कि चिराग पासवान 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन NDA से इतनी सीटों का मिलना मुश्किल था. बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन्हें मनाने, समझाने की कोशिश की, लेकिन चिराग जिद पर अड़े रहे.
विनोद तावड़े के साथ चिराग के घर पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
बीजेपी के बिहार प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान हैं, ऐसे में उनके ऊपर चिराग को मनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी. बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान ने NDA के लगभग सभी सहयोगियों से बैठक कर ली थी, लेकिन चिराग पासवान दूरी बनाए हुए थे. बात ना बनती देख केंद्रीय मंत्री और बिहार बीजेपी के प्रभावी नेता धर्मेंद्र प्रधान और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े चिराग से मिलने उनके आवास पर गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. चिराग अपनी जिद पर अड़े रहे.
बताया जा रहा है कि तनाव तब बढ़ गया था, जब चिराग ने अपने करीबी सांसद अरुण भारती को सीटों पर बातचीत के लिए नियुक्त कर दिया. तब मीडिया में भी खबरें आ गईं कि चिराग NDA से नाराज हैं और पाला बदल सकते हैं. हालांकि इस बीच केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की एंट्री हुई. चिराग को 25 सीट ऑफर की गईं, लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद चिराग के आवास पर एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेता शामिल थे.
आखिरकार मान गए चिराग
बताया जा रहा है कि लंबी चली इस बैठक में आखिरकार चिराग पासवान 29 सीटों पर मान गए थे. बैठक खत्म होने के बाद धर्मेंद्र प्रधान और चिराग बाहर निकले, लेकिन मीडिया से कोई बातचीत नहीं हुई. दोनों के हाव-भाव सकारात्मक थे. कयास लगाए जाने लगे कि दोनों की बन गई है. अगले दिन इसका ऐलान भी हो गया और NDA एकजुट दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि बिहार चुनाव में सीट बंटवारे की जिम्मेदारी और NDA को एकजुट रखने में धर्मेंद्र प्रधान की बड़ी भूमिका है.
यह भी पढ़ें: महागठबंधन में फूट! सीट बंटवारे को लेकर बवाल, बन सकता है नया समीकरण
धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और एक कुशल संगठनकर्ता हैं. बिहार राजनीति में उनकी अच्छी पैठ है और अच्छी समझ रखते हैं. धर्मेंद्र प्रधान एक बार नहीं बल्कि कई बार पार्टी में चल रही क्राइसिस को कंट्रोल कर चुके हैं और कठिन परिस्थितियों से बाहर निकाल चुके हैं. बिहार से पहले वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और ओडिशा के चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके हैं. कहा जाता है कि सौम्य व्यवहार, शांत रवैये और संगठन में लंबा अनुभव होने होने की वजह से बीजेपी कई बार उन्हें आगे कर चुकी है.
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines