अमिताभ कुमार ओझा, पटना
पटना में एनडीए की एक अहम बैठक हुई जिसमें बिहार की राजनीति और विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे की तैयारियों पर चर्चा हुई जो 24 अप्रैल को मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस मौके पर पीएम करीब 5 लाख 20 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की सौगात देंगे। बैठक में बिहार के डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को भी सामने लाया गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जेडीयू नेता संजय झा ने साफ किया कि 2025 में भी एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे। पूरा एनडीए गठबंधन एकजुट होकर अगला चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
नीतीश कुमार ही रहेंगे नेता, सम्राट चौधरी
बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ किया कि एनडीए में कोई भ्रम नहीं है, नीतीश कुमार ही नेता हैं और आगे भी वही रहेंगे। उन्होंने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू राज में बिहार को कुछ नहीं मिला, लेकिन अब 33 मेडिकल कॉलेजों पर काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में पिछले 5 सालों में 50 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।
2025 में भी नीतीश, जेडीयू का दावा
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी दोहराया कि 2025 का चुनाव भी नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मिथिलांचल पर खास ध्यान है और बजट में मखाना बोर्ड जैसी कई योजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं। संजय झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार को लगातार लाभ मिल रहा है।
प्रधानमंत्री देंगे पक्के घरों की सौगात
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी में पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 5 लाख 20 हजार गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान की सौगात देंगे। इसके अलावा 8 हजार करोड़ की राशि का एलान भी होगा।
बैठक में विकास योजनाओं पर भी चर्चा
बैठक में पीएम के दौरे के अलावा राज्य में चल रही योजनाओं और रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा हुई। सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार से 40 हजार करोड़ रुपये की MOU साइन की गई है जिससे राज्य के युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे। साथ ही 2030 तक विकसित बिहार की कल्पना को लेकर भी योजना बनाई जा रही है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
18 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
21 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines