बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक चुनावी तैयारियों में जुट गया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का आरोप है कि बीजेपी चुनावों में जनता का जनादेश चुरा रही है। लोकतंत्र से वोट चोरी की जा रही है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लगातार आरोप लगा रहे हैं कि एनडीए सरकार चुनाव में जनता का हक छीन रही है। इसी को लेकर उन्होंने ‘वोट चोरी यात्रा’ निकाली है। वहीं सत्ता पक्ष एनडीए का आरोप है कि विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा है। सच यह है कि बिहार की जनता मोदी जी और एनडीए के साथ है। इसलिए एनडीए ने 98 नेताओं की मेगा टीम तैयार की है।
हर जिले में जाएगी मेगा टीम
बिहार में 38 जिले हैं। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने बिहार के 16 जिले में यात्रा निकाल रही है। इसके जवाब में एनडीए ने बिहार में मेगा टीम तैयार की है। यह टीम बिहार के सभी जिलों में जाकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी। सभी 38 जिलों में टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।
यह भी पढ़ें: देश में SIR को लेकर चुनाव आयोग ने पूछे 5 सवाल, वोटर लिस्ट अपडेशन पर मांगी देशवासियों की राय
टीम में शामिल हैं कई दिग्गज
बिहार में बीजेपी ने जेडीयू समेत सभी एनडीए सहयोगियों के साथ मिलकर 98 नेताओं की टीम बनाई है। इन नेताओं को 14 टीमों में बांटा जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, गिरिराज सिंह और जीतन राम मांझी जैसे कई दिग्गज नेता शामिल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव पर तीसरी FIR दर्ज, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली में हुई कार्रवाई
वोट चोरी बना मुद्दा
वोट चोरी को विपक्ष ने सबसे बड़ा मुद्दा बनाया है। संसद के पूरा मानसून सत्र वोट चोरी की भेंट चढ़ा रहा। इसके बाद कांग्रेस गांधी ने वोट चोरी के आरोप पर बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाली। अब बिहार की राजनीति सीधी जंग में तब्दील हो चुकी है। राहुल-तेजस्वी की ‘वोट चोरी यात्रा’ का सामना करने के लिए बीजेपी और एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है। यही नहीं, बीजेपी नेता अब राहुल गांधी पर तंज कसते भी दिख रहे हैं। उनका कहना है कि अगर राहुल अपनी यात्रा दस दिन और बढ़ा दें, तो एनडीए को और ज्यादा फायदा होगा।
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
9 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
1 day agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
1 day ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
4 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines