NDA Alliance Seat Sharing: कई दिनों तक चली माथापच्ची और बैठकों एक बाद आखिरकार NDA में सीट बंटवारा हो गया है. नाराजगी और मान मनव्वल के बाद अब सीट बंटवारा खत्म हो गया है. बिहार में बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली हैं और 101 सीटों पर ही जेडीयू भी चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान की लोजपा को 29 सीटें दी गईं हैं. चिराग पासवान सीट शेयरिंग पर हो रही चर्चाओं के दौरान नाराज बताये गए थे. हालांकि अब वह संतृष्ट दिखाई दे रहे हैं .
बीजेपी नेता विनोद तावड़े और धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर सीट शेयरिंग का ऐलान किया है. चिराग पासवान ने भी यही लिस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है.
NDA में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?
भाजपा – 101 सीट
जदयू – 101 सीट
लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
रालोमो – 06 सीट
हम – 06 सीट
बता दें कि चिराग अपनी पसंद की तीन सीट जिस पर कन्फ्यूजन था, वो तीनो सीट लेने में कामयाब हो गए हैं. चिराग पासवान हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर तीनों सीट लोजपा के खाते में आ गई हैं. वहीं जीतनराम मांझी ने कहा है कि उन्हें 6 सीटें मिली हैं, NDA में कोई नाराजगी नहीं है.
वहीं नई दिल्ली में बीजेपी सीईसी की बैठक के लिए पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. रक्षा मंत्री, गृह मंत्री समेत तमाम नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. सीट बंटवारे के बाद अब बिहार के बीजेपी उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू हो गया है. इस बैठक में बिहार विधानसभा के उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जाएगा.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए द्वारा सीट बंटवारे के फॉर्मूले की घोषणा पर जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, “यह एक ठग गठबंधन है. चिराग पासवान कह रहे थे कि वह 40 से कम सीटें नहीं लेंगे. जीतन राम मांझी दो दर्जन सीटें मांग रहे थे. जेडीयू कह रही थी कि वह 114 से कम नहीं लेगी.
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines