PM Narendra Modi: बिहार की राजनीति इन दिनों काफी चर्चा में है। यहां पर राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। रैली सीतामढ़ी से दरभंगा पहुंची, जहां पर पीएम मोदी को अपशब्द कहे गए। इस मामले में मो. रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा में कांग्रेस के मंच से मो. रिजवी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपशब्द के थे। इस मामले में बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।
कौन है पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाला राजा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले शख्स का नाम रिजवी उर्फ राजा बताया जा रहा है। वह सिंघवारा के भापुरा गांव में रहता है। दरभंगा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद BJP ने इसके खिलाफ आवाज उठाई।
ये भी पढ़ें: बिहार में NDA ने बनाई 98 नेताओं की मेगा टीम, वोट चोरी के आरोपों पर विरोधियों को ऐसे देगी जवाब
क्या है पूरा मामला?
पार्टी कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद बीजेपी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि 1 सितंबर को पटना में राहुल गांधी की यात्रा नहीं होने देंगे।
इसके अलावा, इस मामले में बिहार के नीतीश कुमार का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘नरेन्द्र मोदी और उनकी माता जी के खिलाफ जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह बेहद अशोभनीय है।’
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने पर बिहार में FIR, महिला आयोग भी सक्रिय, भड़के सीएम योगी
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
5 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
16 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
18 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines