Nalanda Chunav Result 2025: नालंदा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 105432 वोट पाकर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 33008 वोटों से हराया

Nalanda Election Result 2025: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 105432 वोट पाकर जीते, उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को 33008 वोटों से हराया.

Nalanda Election Result 2025

Nalanda Election Result 2025: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 105432 वोट पाकर जीते, उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को 33008 वोटों से हराया. कांग्रेस के प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को 72424 वोट मिले. नालंदा क्षेत्र सामाजिक और राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय रहा है. नालंदा सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में स्थित है. नालंदा सीट जेडीयू का गढ़ मानी जाती है.

नालंदा विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)

नालंदा सीट से इस बार जेडीयू के श्रवण कुमार और कांग्रेस पार्टी के कौशलेंद्र कुमार उम्मीदवार हैं. इन दोनों के बीच इस बार तगड़ा मुकाबला है. इस सीट से कुल 10 उम्मीदवार हैं. नालंदा सीट पर पिछले लंबे समय से जेडीयू के श्रवण कुमार का दबदबा है. श्रवण कुमार बीते 7 चुनावों में लगातार जीत हासिल कर चुके हैं और इस बार आठवीं बार किस्मत आजमा रहे हैं. नालंदा विधानसभा सीट पर श्रवण कुमार अपना दबदबा कायम रख पाएंगे या इस बार हार का सामना करना पड़ेगा आज वोटों की गिनती के बाद इसका फैसला हो जाएगा.

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेडश्रवण कुमार72596
भाजपाकौशलेंद्र कुमार69600

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
जनता दल यूनाइटेडश्रवण कुमार66066
जनतांत्रिक विकास पार्टीकौशलेंद्र कुमार49989

कैसे रहे हैं नालंदा विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?

नालंदा विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकडे आंकड़े की बात करें तो यहां पर जेडीयू का दबदबा रहा है. पिछले सात चुनावों से लगातार श्रवण कुमार निर्वाचित हो चुके हैं. 1995, 2000, फरवरी 2005, अक्टूबर 2005, 2010, 2015 और 2020 में श्रवण कुमार ने जीत हासिल की थी. बता दें कि, साल 2005 में राज्य में दो बार विधानसभा चुनाव हुए थे. साल 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के श्रवण कुमार ने 58,067 वोट मिले थे. साल 2015 के चुनावों में 72,596 वोट मिले थे. रनर अप रहे कौशलेंद्र कुमार को 69600 वोट मिले थे. पिछले विधानसभा चुनाव में श्रवण कुमार को 66,066 वोट मिले थे. रनर अप रहे कौशलेंद्र कुमार को 49989 वोट मिले थे.

LIVE UPDATES

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 81925 वोटों से आगे

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 81925 वोटों से आगे

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 41210 वोटों से आगे

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 41210 वोटों से आगे

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 36878 वोटों से आगे

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE: नालंदा विधानसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार श्रवण कुमार 36878 वोटों से आगे

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE:बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई

Nalanda Election Result 2025 LIVE UPDATE:बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ