बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर रविवार को पहली बार सीएम नीतीश कुमार के गढ़ नालंदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी 11 मई से हस्ताक्षर अभियान चलाने जा रही है, जिसकी शुरुआत सीएम नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा से की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में विकास का दावा करने वाली एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के गांव में कितना काम हुआ है, इसे हम जनता के बीच पहुंचाएंगे।
नीतीश पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
प्रशांत किशोर ने कहा कि नालंदा के बहुत सारे लोग जन सुराज में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 11 मई से जो हस्ताक्षर अभियान जन सुराज शुरू करने वाला है उसके तीन महत्वपूर्ण बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि जातीय गणना के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि गरीब परिवारों को चिन्हित करके उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। करीब 94 लाख परिवारों को दो लाख रुपये प्रति परिवार देने की घोषणा की गई थी, लेकिन दो बजट बीत जाने के बाद भी किसी को राशि नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मैं राज्य में जगह-जगह घूम रहा हूं, इस दौरान कई लोगों ने कहा कि नालंदा में बहुत काम हुआ है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा में जाकर देखूंगा कि उनके गांव में कितने लोगों को 2 लाख रुपये मिले। जन सुराज इस बात का पता लगाएगी कि नीतीश कुमार के गांव में कितने लोगों को इसका लाभ मिला। फिर पूरे राज्य में इस योजना के कार्यन्वयन की स्थिति का जायजा लेकर लोगों का हस्ताक्षर सरकार को भेजा जाएगा।
11 मई से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘मैं 11 मई से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कल्याण बिगहा से करुंगा। मैं देखना चाहता हूं कि कल्याण बिगहा के किसानों को घूस देना पड़ता है कि नहीं। अगर, नालंदा में ये हालात पाए गए तो बाकि बिहार का क्या होगा? पार्टी के हस्ताक्षर अभियान में 3 बंदुओं पर विशेष तौर पर ध्यान देंगे। पहला, जिन 94 लाख परिवारों को सरकार ने 2-2 लाख रुपये देने की बात कही थी, उन्हें वो रुपया भी मिला या नहीं, या फिर जैसे मोदीजी का लोगों को 15 लाख रुपये देने का वादा जुमला साबित हुआ, ऐसे में आप भी मान लीजिए कि आपने भी जुमला ही फेंका था। दूसरा, जिन महादलितों ने आपको 18-20 साल से कुर्सी पर बैठाया है, उन महादलितों को जमीनें मिली हैं या नहीं। तीसरा पूरे बिहार में भूमि सर्वे के नाम पर जो धन उगाही हो रही है, कल्याण बिगहा उससे अछूता है या नहीं?
अशोक चौधरी द्वारा मानहानि के मुकदमे पर किया पलटवार
वहीं, अशोक चौधरी द्वारा मानहानि के मुकदमे के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि हमको मानहानि, मुकदमा और एफआईआर से डराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है। जिनका आप नाम ले रहे हैं, वे जितनी बार चाहे मानहानि, एफआईआर करा दें। प्रशांत किशोर किसी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि न हम कोई बालू या शराब माफिया हैं, ने किसी सरकारी पद पर हैं। डंके की चोट पर तीन साल से ये अभियान चला रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
13 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines