---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Nalanda News: शरारती तत्वों ने तोड़ी पावापुरी जल मंदिर की ऐतिहासिक दीवार

राजकुमार मिश्रा,नालंदा: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण स्थल पावापुरी जल मंदिर के दीवार को शरारती तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया। बता दें पावापुरी जल मंदिर एक पर्यटक स्थल है जहां प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में पर्यटक दर्शन करने आते हैं। पावापुरी जल मंदिर के प्रबंधक गीतम मिश्रा ने जानकारी देते […]

---विज्ञापन---

राजकुमार मिश्रा,नालंदा: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के निर्वाण स्थल पावापुरी जल मंदिर के दीवार को शरारती तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया। बता दें पावापुरी जल मंदिर एक पर्यटक स्थल है जहां प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में पर्यटक दर्शन करने आते हैं।

पावापुरी जल मंदिर के प्रबंधक गीतम मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने जल मंदिर स्थित पश्चिम दिशा के दीवार को तोड़ दिया। जिसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा जल मंदिर के चारों साइड लगे कटीले तारों को भी शरारती तत्वों के द्वारा काट दिया जाता है।

---विज्ञापन---

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार, एसडीओ अनीता सिन्हा , सहायक थाना पावापुरी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि इस घटना के संबंध में जांच किया जा रहा है और जो भी शरारती तत्व संलिप्त होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल मंदिर के चारों तरफ कटीले तारों से घेरा जायेगा।

First published on: Dec 27, 2022 09:24 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola