बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार पर हमला किया गया है। नालंदा के एक गांव में मंत्री लोगों से मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की। इस हमले में उनके बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं। मंत्री सुरक्षित हैं और गांव से बाहर निकल चुके हैं।
दरअसल, नालंदा के एक गांव में हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। मंत्री, विधायक और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कई किलोमीटर तक ग्रामीणों ने मंत्री का पीछा किया। मंत्री कम से कम एक किलोमीटर पैदल चलकर अपनी कार तक पहुंचे और वहां से निकले।
बताया जा रहा है कि पीड़ितों से मुलाकात के दौरान जब मुआवजे की बात आई तो मंत्री ने कहा कि कार्य प्रक्रिया के तहत होता है। इसी बात से ग्रामीण भड़क गए और मामला बिगाड़ गया। मंत्री जब वहां से निकलकर जाने लगे तो ग्रामीणों ने पीछा शुरू कर दिया। बॉडीगार्ड्स को निशाने पर ले लिया, जिसमें कुछ घायल हो गए हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है।
बता दें कि 23 अगस्त की सुबह पटना में दो वाहनों के बीच हुई भीषण टक्कर में मलावां गांव के नौ लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकतर महिलाएं थीं, इसके साथ ही कई घायल महिलाओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद विधायक प्रेम मुखिया और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मृतकों के घर पहुंचे थे लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति बदल गई। भीड़ उग्र हो गई, जिसके बाद विधायक और मंत्री को वहां से भागना पड़ गया।
यह भी पढ़ें : ‘हो आंच जब बिहार पर, तेजस्वी तो बोलेंगे ही…’, RJD का नया चुनावी गाना लॉन्च
बताया जा रहा है कि मंत्री ने मृतकों को परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही तो लोगों ने कहा कि तुरंत दीजिए। मंत्री ने कहा कि इसके लिए प्रक्रिया है, उसके अनुसार काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसी के बाद ग्रामीण उग्र हो गए थे। फिलगाल गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, भारी पुलिस बल तैनात है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
6 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines