राजकुमार मिश्रा, नालंदा
बिहार में गुरुवार शाम को तेज आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में तबाही की बात सामने आई है। कई जगह पेड़ गिरने की वजह से लोग नीचे दब गए। हादसों में कई लोगों की मौत हुई है। बिहार के नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव के मंदिर के पास गुरुवार शाम 4 बजे एक विशालकाय पेड़ गिरने से उसके नीचे कई लोग दब गए। अभी तक 20 लोगों की मौत की बात सामने आई है, खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोग मलबा हटाने में जुटे थे। बताया जा रहा है कि अचानक आई आंधी और बारिश से बचने के लोग मंदिर में खड़े थे। अचानक पास मौजूद पेड़ उखड़कर गिर गया, जिससे मंदिर ध्वस्त हो गया। लोग मंदिर के मलबे के नीचे दब गए। एसडीओ बिहार शरीफ ने हादसे की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा कैसे भारत लाना हुआ आसान? ऐसे मिली प्रत्यर्पण में कामयाबी
दो और जगहों पर भी पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में पेड़ गिरने से एक 10 साल के बच्चे की जान चली गई। वहीं, सिलाव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में 39 साल की महिला कांति देवी के ऊपर ताड़ का पेड़ गिर गया, उसकी भी मौके पर मौत हो गई। नालंदा के सभी प्रखंडों में बड़े नुकसान की बात सामने आई है। कई सड़कों पर पेड़ गिरने की वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। वहीं, कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए। दर्जनों घरों के छप्पर उड़ गए। किसानों को भी आंधी और बारिश की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं और मूंग की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, वहीं, कई जगहों पर फसलें बिल्कुल नष्ट हो गई हैं।
पुल गिरने से 3 लोगों की मौत
इसलामपुर थाना क्षेत्र के वालमत विगहा गांव के पास एक पुल गिरने की जानकारी मिली है। इसकी वजह से परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिवारों में मातम फैला हुआ है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि विनय यादव का 2 साल का बेटा गुडू कुमार और राजवल्लव यादव की 6 माह की बेटी ज्योति बीमार थे। दोनों को परिजन जैतीपुर चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में बारिश आने पर वे पुल के नीचे रुक गए। इसी दौरान पुल गिर गया। गुडू कुमार, ज्योति कुमारी और बाचो देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विनय यादव की पत्नी और राजवल्लभ यादव की पत्नी की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें:8 बार रेकी, फिर रची 26/11 हमले की साजिश; कौन है भारत का गुनहगार डेविड हेडली?
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
5 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines