Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Nagaland JDU: नागालैंड में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एकमात्र विधायक ने BJP-NDPP सरकार को समर्थन दे दिया। विधायक के इस फैसले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिफर गए।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को अपनी नागालैंड राज्य समिति को तत्काल प्रभाव के साथ भंग कर दिया। कहा गया कि नागालैंड के राज्य अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व परामर्श किए बिना नागालैंड के मुख्यमंत्री नेइपीहू रियो को समर्थन पत्र दिया।
नागालैंड में JDU के एक ही विधायक ने BJP-NDPP सरकार को दिया समर्थन
◆ पार्टी ने अनुशासनहीनता और मनमाना फै़सला बताया और राज्य में पार्टी यूनिट को ही कर दिया भंग #JDU | #Nagaland | #NitishKumar pic.twitter.com/dNSHD8htBH
— News24 (@news24tvchannel) March 9, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने बुधवार को नागालैंड पार्टी इकाई के इस फैसले को मनमानी करार दिया। जदयू केंद्रीय कमेटी ने यह अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए राज्य समिति को भंग करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में नॉर्थ ईस्ट के प्रभारी अफाक अहमद खान ने पूरे जदयू कमेटी को भंग कर दिया अब नए सिरे से वहां कमेटी बनाई जाएगी।
जदयू प्रवक्ता डॉ सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा जिस नियत से काम कर रही है उसकी शुरुआत हो गई है। ये नागालैंड मॉडल है। जिसे भाजपा पूरे देश में लागू करना चाहती है।
पार्टी के विधायक की ओर से भाजपा समर्थित NDPP सरकार को समर्थन दिए जाने के फैसले से JDU काफी नाराज बताई जा रही है, जिसने पिछले साल बिहार में भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो गया था और राजद के अलावा अन्य दलों के सहयोग से सरकार बनाई थी। राज्य में सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा को 2024 आम चुनाव में हराने की मुहिम छेड़ी है।
बता दें कि एनडीपीपी के अध्यक्ष नेफ्यू रियो ने मंगलवार को नागालैंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्हें एनसीपी, एनपीपी, नागा पीपुल्स फ्रंट, आरपीआई (ए), एलजेपी (राम विलास), जेडी (यू) और निर्दलयी ने अपना समर्थन दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।