Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में मनियारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गांव के ही 6 युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के आवेदन में लिखा है कि मेरी बहन की तबीयत खराब होने के कारण मेरी मां और बहन अस्पताल गए हुए थे। घर पर मैं अकेले थी, शाम को शौच के लिए घर के पीछे निकली तो वहां पहले बगल का एक लड़का आया।
थोड़ी ही देर में पांच अन्य लड़के वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर गलत काम किया। पीड़िता का भाई राज्य से बाहर नौकरी करता है। जानकारी मिलने पर जब भाई घर लौट आया तब थाना को आवेदन दिया गया है।
ग्रामीण एसपी विद्यसागर ने बताया कि मणियारी थाना क्षेत्र के एक गांव से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। यह 1 तारीख की घटना है और मां ने कहा कि पहले भाई को आ जाने दो फिर सोच-समझकर कुछ होगा। आवेदन के आलोक में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपियों में से दो की गिरफ्तारी भी कर ली गई है और बाकी फरार हैं। इनमें से एक लड़के के साथ लड़की की बातचीत होती थी और उसी लड़के ने और लड़कों को बुला लिया था। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर गई थी और वहां से कुछ नमूने भी लिए गए हैं। जल्द ही बचे आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
क्या कहती है पुलिस
मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि नाबालिग को अगवा करके उसके साथ 6 लड़कों ने गलत काम किया है। एफआईआर दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद किशोरी के बयान पर कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाने में मिले आवेदन के अनुसार, पीड़िता के साथ दुष्कर्म, मारपीट और तेजाब लेकर जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। इसके अलावा घटना की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की भी धमकी दी गई है।
ये भी पढ़ें- Bihar Assembly में CM नीतीश की 3 महिला सदस्यों को फटकार, राबड़ी की ओर इशारा कर ये बोले
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines