Muzaffarpur Student Shooting Case: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने 10वीं के छात्र को गोली मार दी। मामला कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा हाई स्कूल के पास का है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे उसकी हड्डी टूट गई। फिलहाल उसका शहर के निजी हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घायल छात्र ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले गांव में चल रहे शराब के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त की थी। इससे नाराज होकर माफियाओं ने बुधवार रात को उसको गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे आशुतोष अपने दोस्त के साथ परिजन से मिलने हाॅस्पिटल जा रहा था। तभी दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसको घेर लिया और फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
ये भी पढ़ेंः लालू परिवार के करीबी का शराब पीते वीडियो वायरल, बिहार BJP का बड़ा खुलासा
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल छात्र को हाॅस्पिटल पहुंचाया। मामले में पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, जिसमें पुलिस को चार खोखे मिले हैं। जिससे यह साफ है कि हमलावर उसे मारने की तैयारी में थे। इस वारदात के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। मामले में डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों ने कुछ संदिग्धों के नाम बताए हैं। जिनके आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ‘हमारे रहते बीजेपी कैसे सरकार बना लेगी?’, दिल्ली चुनाव नतीजे पर लालू यादव का आया पहला बयान
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
11 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
16 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
18 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
21 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines