बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल राकेश साह ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका शाइस्ता परवीन के साथ शादी कर ली है. यह शादी नेपाल के प्रसिद्ध जनकपुर धाम में संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है. मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र का यह मामला फिल्मी कहानी जैसा लगता है. साथ काम करते-करते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. राकेश साह पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके चार बच्चे भी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी उम्र से आधी से भी कम उम्र की शाइस्ता के साथ जीवन बिताने का फैसला किया.
नेपाल जाकर किया ‘धर्म परिवर्तन’ और शादी
जानकारी के अनुसार, बीते 18 फरवरी को दोनों मुजफ्फरपुर से अचानक गायब हो गए और सीधे नेपाल के जनकपुर पहुंचे. वहां हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में शाइस्ता हिंदू दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं. इस शादी के बाद गांव में तनाव का माहौल है. शाइस्ता के भाई ने औराई थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत में राकेश साह की पहली पत्नी और बेटी को भी नामजद किया गया है. भाई का आरोप है कि राकेश साह ने उसकी बहन को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया है. उसने अंदेशा जताया, शाइस्ता के साथ कोई अनहोनी हो सकती है.
शाइस्ता का पलटवार, गांव में पुलिस का पहरा
विवाद बढ़ता देख शाइस्ता ने भी एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में उसने स्पष्ट कहा है कि उसने अपनी मर्जी से राकेश साह से शादी की है और वह खुश है. उधर, दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और वीडियो के तथ्यों की पुष्टि की जा रही है.
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 hr agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
10 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines