हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली के बाद बिहार में बड़ा हादसा, मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत

Bihar Muzaffarpur Hospital Fire: बिहार के एक नामी अस्पताल में आज सुबह भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में मरीजों की मौत होने की खबर हैं। वहीं कई मरीज रेस्क्यू किए गए हैं, लेकिन उनकी हालत नाजुक बनी हुई।

विज्ञापन
बिहार के प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने की खबर से दहशत का माहौल बना हुआ है।

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद बिहार में बड़ा हादसा हुआ है। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग लगी है। हादसा आज सुबह करीब 3 बजे ICU में शॉर्ट सर्किट होने से हुआ। आग इतनी तेजी से भड़की कि पूरे ICU में धुंआ फैल गया। हादसे में करीब 10 मरीजों की मौत होने का दावा किया गया था, लेकिन मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार सेन 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं करीब 20 मरीज रेस्क्यू किए गए हैं, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

5वीं मंजिल पर लगी थी आग

ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने के बाद हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई थी। आग 5वीं मंजिल पर बने ICU वार्ड में लगी, जिससे अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते दिखे। दमकल कर्मियों ने आग में फंसे हुए मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर निकाला। सभी पीड़ितों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुजफ्फरपुर अग्निशमन विभाग के अधिकारी आर.एन. पांडेय ने हादसे की पुष्टि की और मीडिया को रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ब्रीफ किया।

वार्ड में घना काला धुंआ भरा

अधिकारी पांडेय ने बताया कि आज सुबह करीब 3 बजे अस्पताल में आग लगने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे तो देखा कि 5वीं मंजिल पर लोग फंसे हुए हैं। स्थिति बेहद खराब थी, क्योंकि पूरा वार्ड घने और काले धुएं से भरा हुआ था। करीब 10 वाहनों के दमकल कर्मियों को बचाव अभियान में दिक्कत आई, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद वार्ड में फंसे 20 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों की तलाश जारी है, लेकिन शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है।

विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ मौके से भागा

आग लगने के बाद लोगों और मरीजों के परिजनों का गुस्सा फूटा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और संवदेनशीलता के आरोप लगाए। लोगों का कहना है कि आग लगते ही अस्पताल का स्टाफ, डॉक्टर और नर्स मरीजों को छोड़ मौके से भाग गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों का भी कहना है कि जब मौके पर पहुंचे तो अस्पताल का स्टाफ नहीं मिला। एक पीड़ित ने मीडिया को बताया कि उसके ICU में भर्ती थे और हादसे में उनकी जान चली गई है। इसके लिए अस्पताल जिम्मेदार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola