हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की कैसे गई जान? सामने आया वारदात का सच

बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात अपराधियों ने फेमस प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर हत्या कर दी है। जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या तब हुई जब वह पान खाने गया था।

विज्ञापन

बिहार में अपराधियों के रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन अलग-अलग शहरों में गोलीबारी, हत्या और पुलिस पर हमले की खबर सुनने को मिल रही है। इसी तरह के बेखौफ अपराध का ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। यहां मंगलवार देर रात को एक फेमस प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर फरार हो गए। इस मामले में यह बात सामने आई है कि प्रॉपर्टी डीलर की जान कैसे गई?

पान खाने गया था प्रॉपर्टी डीलर

ये वारदात मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में हुई है। अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार देर रात को सदर थाना क्षेत्र में हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, मरने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पहचान रामकिशोर चौधरी के रूप में हुई है, जो पताही के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रामकिशोर चौधरी बीती रात अपनी बाइक से यादव नगर चौक के पास पान खाने आए थे। वह पान खाकर अपने घर की तरफ जा ही रहे थे कि तभी अचानक से कुछ अज्ञात अपराधी बाइक पर आए और प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर भाग गए।

यह भी पढ़ें: बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का बेहतर इंप्लीमेंटेशन, BSPHCL को मिला गोल्ड अवॉर्ड

विज्ञापन

इस दिशा में पुलिस कर रही जांच

गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस हत्यारों की पहचान करने के साथ हत्या के पीछे की वजह को ढूंढने की जांच में जुट गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola