मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: मुजफ्फरपुर में एक युवक को अपनी प्रेमिका से आधी रात मिलना भारी पड़ गया। प्रेमिका के घरवालों ने कैद करके पहले तो लड़के को जमकर पीटा और जब वह अधमरा हो गया तब उसे मृत समझकर नदी किनारे फेंक दिया।
अहियापुर इलाके की घटना
घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के विजयी छपरा गांव में घटी इस घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई है। लड़की प्रेमिका के परिजनों ने युवक को मृत समझ घर से 200 मीटर दूर गेहूं के खेत में फेंक दिया और लड़की को मुंह नही खोलने की धमकी भी दी।
प्रेमिका ने प्रेमी के घर दी सूचना
लड़की से जब अपने प्रेमी की पिटाई का दर्द नहीं सहा गया तो उसने उसके दोस्त के मोबाइल पर फोन करके घटना की जानकारी दी और उस दोस्त ने लड़के के पिता को जानकारी दी। दरअसल दोनों के बीच पिछले डेढ़ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़की के परिजनों ने लड़के को इसे लेकर धमकी भी दी थी । पर कहते हैं न की प्यार अंधा होता है, लड़का अपने घर से दोस्त की शादी में बारात जाने की बात कहकर घर से निकला और रात के अंधेरे में प्रेमिका के घर पहुंच गया।
पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी
पिता रामाश्रय सहनी को जब सूचना मिली तो बोचहाँ थाना क्षेत्र से ग्रामीणों के साथ अहियापुर थाना पहुंचे और मामले की जानकारी दी। हालांकि लड़के के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे की हत्या करके शव को फेंक दिया गया है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़के के पिता को पुलिस जीप में बैठाकर उसकी प्रेमिका के घर पर पहुंची। करीब दो घंटे तक हुई पूछताछ में घटना के संबंध में कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने फिर लड़की से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि नदी किनारे उसको गेहूं के खेत में फेंका गया है।
पुलिस ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बेहोशी की हालत में खेत से खोज निकाला। फिर उसे एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
क्या बोले डीएसपी
मामले की जानकारी देते हुए टाउन डी एस पी राघव दयाल ने बताया की अहियापुर थाना में रामाश्रय सहनी नामक व्यक्ति ने सूचना दर्ज कराई की उनका लड़का प्रभात कुमार 30 तारीख को घर से निकला जो अभी तक घर नहीं लौटा है। घर से निकलने के अगले दिन एक अनजान नंबर से उन्हें एक फोन आया की आपके लड़के को कुछ लोगों ने मारकर फेंक दिया है। घायलावस्था में लड़के को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। इस मामले में तीन नामजद को गिरफ्तार किया गया है। लड़के के होश में आने पर घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा ।
क्या बोले प्रेमी के पिता
वहीं लड़के के पिता रामाश्रय सहनी ने बताया की रात के बारह बजे प्रभात के एक दोस्त को लड़की ने फोन कर बताया की इस तरह की घटना हुई है। सूचना मिलने पर हम लोग बारह बजे रात को ही थाना पहुंचे और जानकारी उपलब्ध कराई।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines