मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्टः मुजफ्फरपुर में 20 वर्षीय युवक को रविवार सुबह जेसीबी ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हमले में पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं।
लाठीचार्ज के बाद लोगों ने की आगजनी
जानकारी के अनुसार मामला शहर के ब्रहापुरा थाना क्षेत्र का है। जूरन छपरा निवासी मो. तबराक स्कूटी लेकर कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान जेसीबी ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद जेसीबी ड्राइवर जेसीबी छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोग युवक को अस्पताल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने उन पर लाठी चला दी। पुलिस के लाठीचार्ज के कारण कई युवक घायल हो गए। पुलिस की इस कार्रवाई के कारण लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने टायर जलाकर आगजनी की और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
मुआवजे को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
स्थानीय मोहम्मद सज्जाद ने बताया की नगर निगम की गाड़ी से 20 साल के युवक तबरक की मौत हो गई। स्थानीय लोग 10 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी की।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines