Bihar News: पति संग हनीमून गई नवविवाहिता बिहार से फरार, मुजफ्फरपुर स्टेशन से गायब

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में नगर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता शादी के कुछ ही दिनों बाद फरार हो गई। पति ने नगर थाना में दर्ज मुकदमे में बताया कि 21 फरवरी को शादी हुई थी। 24 को हनीमून के लिए निकले थे, लेकिन मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से गायब हो गई।

Muzaffarpur news

Muzaffarpur news

विज्ञापन

Muzaffarpur News (मुकुल कुमार): मुजफ्फरपुर नगर थाना में एक अजीबोगरीब मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीतामढ़ी जिला के रहने वाले एक युवक ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरी शादी 21 फरवरी को शिवहर जिला की रहने वाली लड़की से हुई थी। 24 फरवरी को हम लोग हनीमून के लिए बोकारो जाने के लिए घर से निकले थे। बोकारो में ही हम जॉब भी करते हैं। मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर से हमारी पत्नी अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद महिला का कोई पता नहीं चल सका। उसकी खोजबीन के लिए आरपीएफ से भी मदद ली, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लड़के ने आशंका जताई है कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सोची-समझी चाल है।

लड़के ने जताई आशंका

पति ने अपने आवेदन में लिखा है कि जिस पर संदेह है उसका मोबाइल नंबर और लड़की जो मोबाइल नंबर लेकर निकली है, उसका नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा रहा हूं। पति का कहना है कि पत्नी अचानक से नहीं भागी है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत फरार हुई है। संदेह जताया कि किसी ने उसे बहला-फुसलाकर गायब कर दिया। इधर, पुलिस जंक्शन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ