मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट : कहते हैं प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है मुजफ्फरपुर के बारह वर्षीय काव्या कश्यप ने। काव्या ने ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 के युगल मुकाबले में रजत पदक जीता है।
मुजफ्फरपुर के दामुचक चौक पर रहकर पढ़ाई कर रहे काव्या कश्यप के पिता व्यवसायी हैं। मूलरूप से वैशाली जिले के भगवानपुर के रहने वाले सुशांत चुनचुन प्रकाश जो काव्या के पिता हैं । उन्होंने मुजफ्फरपुर से ही एमबीए किया और परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में ही रहकर अपना व्यवसाय करने लगे ।
बचपन से है खेलने का शौक
काव्या के पिता सुशांत चुनचुन प्रकाश बताते हैं की बचपन से ही काव्या खेलने के प्रति शौक रखता है। बचपन में अपने घर के कैंपस में बैडमिंटन का रैकेट पकड़ने वाले काव्या ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा ।
शिक्षकों का मिला सहयोग
काव्या के खेल के प्रति दीवानगी को देखकर इसके स्कूल के शिक्षक समरेश कुमार ने भी भरपूर योगदान दिया। वेस्ट बंगाल बैडमिंटन एसोसिएशन कोलकाता के तत्वाधान में योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 के युगल मुकाबले में अंडर 13 में मुजफ्फरपुर से बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए ने काव्या कश्यप ने रजत पदक जीतकर मुजफ्फरपुर के साथ-साथ पूरे बिहार को गौरवान्वित करने का काम किया है।
फाईनल में मिली शिकस्त
मालूम हो कि वेस्ट बंगाल में 9 जनवरी को प्रतियोगिता का युगल फाइनल मैच राजस्थान के पांचवी वरीयता प्राप्त अंशुमान चौधरी एवं कन्दराप शर्मा और बिहार के प्रथम वरीयता प्राप्त काव्या कश्यप एवं मोहम्मद अब्दुल्लाह के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान के खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले में 21-14, 23-21 के अंतराल से बिहार के खिलाड़ी को शिकस्त दे दी।
देश के लिए जीतना हैं गोल्ड
रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी काव्या कश्यप ने कहा कि फाइनल नहीं जीतने का अफसोस है। यहां तक पहुंचने में मेरे कोच समरेश सर और पिता का बहुत बड़ा योगदान है। मेरा सपना है कि ओलंपिक में भारत की ओर से स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम राेशन करूं।
कोच करेंगे प्रोत्साहित
काव्या कश्यप के मेहनत और उसके खेल के प्रति दीवानगी को देखकर उसके कोच समरेश कुमार बहुत ही निश्चिंत हैं । उन्होंने बच्चे को स्पॉन्सर्ड करते हुए छात्र के पढ़ाई लिखाई के साथ उसे भविष्य के लिए बढ़िया खिलाड़ी बनाने का बीड़ा उठाया है ।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
56 mins agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 hr agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
10 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines