Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक स्कूल में छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामला तुर्की थाना इलाके का है। जहां एक महा दलित छात्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। क्लास रूम में ही छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। वारदात का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तुर्की हाई स्कूल में वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर के अनुसार जिले के कुढ़नी तुर्की हाई स्कूल में पांच छात्रों ने मिलकर एक महादलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे केवल क्लास रूम में वर्चस्व कायम करना था। वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चार-पांच छात्र मिलकर एक किशोर की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi की धमकियों के बीच काम पर लौटेंगे Salman Khan? या मिस होगा ‘वीकेंड का वार’?
बताया जा रहा है कि एक गुट में 5 छात्र थे। वहीं, दूसरे गुट में 2 स्टूडेंट। इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारामारी हुई। वारदात में सौरव कुमार पुत्र अजय राम बरकुरबा की मौत हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। शिक्षकों ने ही घायल छात्र के परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में दाखिल करवाया था। जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
5 दिन पहले हुआ था टीचर का मर्डर
पांच दिन पहले लखीसराय के सूर्यगढ़ा में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां एक ग्रेजुएट टीचर की हत्या कर दी गई थी। मध्य विद्यालय निस्ता में तैनात शिक्षा कैलाश पोद्दार स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया था। पहाड़पुर गांव में यात्री पड़ाव के समीप वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। शिक्षक को सुबह 9 बजे गोली मारी गई थी। घात लगाकर हमला किया गया। टीचर मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला गांव का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी।
ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए क्यों हायर किए बाहर के शूटर? सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
7 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines