Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा प्रेमिका ने पहले अपने अविवाहित प्रेमी के साथ संबंध बनाए। फिर उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। अभी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। युवक के परिजनों को ओर से शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि युवक की आने वाले दिसंबर महीने में शादी तय हो गई थी। लेकिन प्रेमिका नहीं चाहती थी कि उसकी शादी हो। वह उस पर शादी टालने का दबाव बना रही थी।
यह भी पढ़ें:लाशों के बीच अय्याशी, मुर्दाघर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला सफाई कर्मचारी, किसने बनाया वीडियो?
मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। दोनों एक मॉल में काम करते हैं। यहीं दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने लगे। युवक का नाम मुन्ना बताया जा रहा है। प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने मॉल में जाकर कमरा किराये पर लिया। कमरे में दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद युवती की युवक से शादी को लेकर बहस हो गई। वह दबाव देने लगी कि प्रेमी शादी को टाल दे। लेकिन युवक ने इससे इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवती ने साथ लाए ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया।
पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
प्रेमी जोर-जोर से चीखने लगा। तभी लोग मौके पर आए और उसे खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। युवती मौके से फरार हो गई। मुन्ना का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुन्ना के परिजन और Bihar पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि अभी शिकायत नहीं दी गई है। जिसके कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
यह भी पढ़ें:लव मैरिज की खौफनाक सजा, पिता ने इकलौती बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; पुलिस ने जताई ये आशंका
यह भी पढ़ेंः थाने में युवती बोली-गैंगरेप हुआ, CCTV से खुली पोल, केस की सच्चाई जान दंग रह गई पुलिस
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
18 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
18 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
1 day agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
3 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
3 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
3 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines