Murder Mystery Solaved Girlfriend Murderer: बिहार पुलिस ने गोपालगंज में मिले एक युवक लाश का सच और इस हत्या की मडर मिस्ट्री की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने युवक के हत्या की इस गुत्थी को 2 दिन के भीतर सुलझाया है। पुलिस ने इस मामले में युवक की 19 साल प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में युवक की प्रेमिका और हत्यारन ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कई चौकांने वाले खुलासे किए है।
मडर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझी
मृतक की पहचान अजय यादव के रूप में हुई है, वहीं आरोपी प्रेमिका की पहचान नीशू कुमारी के रूप में हुई है। ये मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव का है। आरोपी प्रेमिका ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन प्रेमी अजय यादव शराब के नशे में उसके साथ गंदी हरकतें कर रहा था। लड़की ने बताया कि पहले उसने उसे जाने दिया लेकिन फिर अजय यादव उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद लड़की को गुस्सा गया और उसने अजय यादव की गंजी से उसका गला दबांकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: कलयुगी मां! गुस्से में मां ने अपने ही 3 बच्चों को गंडासे से काट दिया, एक की मौत 2 की हालत नाजुक
3-4 साल से रिश्ते में थे
इस मामले की जांच सदर एसडीपीओ प्रांजल कर रही हैं। अजय यादव के हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एसडीपीओ प्रांजल ने नगर थाने में प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के हत्या की आरोपी उसकी 19 साल की प्रेमिका है। आरोपी प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि मृतक युवक उसका पड़ोसी था। दोनों 3-4 साल से रिश्ते में थे। घटना वाले दिन युवक ने उसके साथ जोर-जबरदस्ती कर रहा था। खुद को बचाते हुए लड़की ने उसकी हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
1 day agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
2 days agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
2 days agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines