बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन से पहले नेताओं के पाला बदलने का दौर चल रहा है. कई नेता अब तक पाला बदल चुके हैं. अब प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से भी नाराज होकर नेता ने पाला बदल लिया है. जनसुराज में रहे पूर्व मंत्री मुनाजिर हसन ने पाला बदल लिया है और अब AIMIM में शामिल होने वाले हैं.
मोनजीर हसन राजद और जदयू दोनों ही पार्टी में पहले रह चुके हैं. राजद सरकार के साथ जदयू में भी वह मंत्री पद संभाल चुके हैं. इतना ही नहीं, मुनाजिर हसन मुंगेर से सांसद भी रह चुके हैं.
क्यों नाराज हुए मोनाजिर?
बताया जा रहा है कि मोनाजिर हसन मुंगेर से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन जन सुराज से उन्हें टिकट नहीं मिला. इसके बाद वह नाराज हो गए और उन्होंने जनसुराज छोड़ने का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि मोनाजिर मुंगेर से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब वह AIMIM के टिकट पर मैदान में उतरने वाले हैं. बता दें कि आज प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस की थी और इस प्रेस कांफ्रेंस में मोनाजिर मौजूद थे. प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद मोनाजिर ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया.
इसके इतर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सोमवार को बिहार की 65 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी. इसके साथ ही राज्य की 243 सीटों में से घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 116 हो गई है. पटना में सूची की घोषणा करते हुए, पार्टी ने कहा कि यह चयन बिहार के सभी सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें : चुनाव लड़ेंगे IPS अधिकारी शिवदीप लांडे, कहां से उतरेंगे मैदान में?
बताया गया कि नए घोषित उम्मीदवारों में 14 अति पिछड़ा वर्ग (चार मुस्लिम सहित) से, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग से, 11 सामान्य वर्ग से और 14 अल्पसंख्यक समूहों से हैं. जन सुराज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र और जदयू के पारंपरिक गढ़ हरनौत से अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार कमलेश पासवान को मैदान में उतारा है. पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि यह सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने की उनकी नीति के अनुरूप है. उन्होंने आगे कहा कि जब तक सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी, तब तक सभी जातियों और वर्गों के लोगों को सूची में जगह मिल जाएगी.
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
4 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
7 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
11 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
22 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines