Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: बिहार सरकार देती है लड़कियों की शादी का खर्चा, जानें आवेदन करने का तरीका

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: अगर आप भी बिहार में रहते हैं और बीपीएल परिवार से हैं, तो सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लड़कियों की शादी के लिए खर्च देती है। इसके साथ ही योजना के तहत लड़कियां अपनी पढ़ाई भी पूरी कर सकती हैं।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना Source- News24

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बिहार में बीपीएल परिवारों की लड़कियों को शादी के समय अनुदान राशि दी जाएगी। ताकि शादी के समय इस राशि का इस्तेमाल परिवार की आर्थिक सहायता के लिए किया जा सके। योजना के तहत लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं और साथ ही सही उम्र में शादी करने पर सरकार शादी के समय आर्थिक मदद देती है, जिससे लोगों में और अधिक जागरूकता आए। इससे बिहार राज्य की साक्षरता दर में वृद्धि हो सके। इस योजना की शुरुआत से राज्य सरकार ने दहेज जैसी प्रथा को रोकने का प्रयास किया है, जिससे लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने का पूरा प्रयास किया गया है।

विज्ञापन

इस योजना के क्या हैं फायदे?

1. बिहार कन्या विवाह योजना के तहत लड़की की शादी के समय 5 हजार की राशि दी जाती है।

विज्ञापन

2. सरकारी योजना का लाभ केवल बिहार के नागरिकों को ही दिया जाएगा।

3. साथ ही इससे बाल विवाह रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

4. लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है।

5. दहेज प्रथा पर रोक लगाने का प्रयास।

विज्ञापन

क्या होनी चाहिए योग्यता

1. इस योजना में आवेदन करने के लिए लड़की की आयु 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए।

विज्ञापन

2. लाभार्थी परिवार बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।

3. परिवार बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए।

विज्ञापन

4. परिवार की सालाना आय 60,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

5. जिस लड़के से लड़की की शादी की जाएगी उसकी उम्र भी 21 साल से कम न हो।

विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया

1. सबसे पहले, उम्मीदवार वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. इसके बाद आवेदकों को नागरिक अनुभाग में जाना होगा और पंजीकरण के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।

विज्ञापन

3. व्यक्तिगत विवरण, पता, बैंक डिटेल के साथ आवेदन पत्र भरें।

4. अब जरूरी दस्तावेज अटैच करें और इसके बाद फॉर्म जमा करें।

विज्ञापन

जरूरी दस्तावेज

1. आधार कार्ड

2. मूल निवास प्रमाण पत्र

विज्ञापन

3. जाति प्रमाण पत्र

4. बीपीएल राशन कार्ड

विज्ञापन

5. लड़की की जन्म तिथि

6. आय प्रमाण पत्र

विज्ञापन

7. बैंक खाता संख्या

8. मोबाइल नंबर

विज्ञापन

9. पासपोर्ट साइज का फोटो

10. लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र

विज्ञापन

11. दहेज न देने का स्व-सत्यापित घोषणापत्र

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ