बिहार में क्यों हो रही पंडितजी की पूछ, VIP को कैसे सियासी उड़ान देंगे सन ऑफ मल्लाह?

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टियां ब्राह्मण वोटों को साधने में जुट गई हैं। इस बीच मुकेश सहनी की वीआईपी ने बड़े ब्राह्मण चेहरे को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Mukesh Sahni

मुकेश सहनी। (File Photo)

विज्ञापन

Bihar Politics : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है और पंडितजी की पूछ होने लगी है। क्षेत्रीय हो या राष्ट्रीय पार्टियां सब अपने-अपने तरीके से ब्राह्मणों को साध रही हैं। निषाद समाज से आने वाले सन ऑफ मल्लाह कहे जाने वाले मुकेश सहनी अभी से चुनाव का समीकरण बनाने में जुट गए हैं। अब वे अपनी पार्टी में ब्राह्मण चेहरे को शामिल कर रहे हैं। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने शनिवार को उत्तर बिहार के चर्चित ब्राह्मण चेहरा संजीव मिश्रा को पार्टी में शामिल किया।

संजीव मिश्रा पैनोरमा ग्रुप के संस्थापक और प्रमुख हैं। उन्होंने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव से पहले मुकेश सहनी ने वीआईपी को सियासी उड़ान देने के लिए मिथिलांचल के जानेमाने ब्राह्मण चेहरा संजीव मिश्रा पर दांव खेला है। इसे लेकर बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। सबसे अच्छी बात है कि इस पार्टी की लोकप्रियता सभी समाज और जातियों तक बढ़ी है। यही कारण है कि सभी समाज के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

Advertisment

सभी धर्म-जाति की पार्टी है VIP : मुकेश सहनी

उन्होंने आगे कहा कि संजीव मिश्रा और उनके समर्थकों के वीआईपी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वीआईपी किसी एक धर्म और जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि सभी समुदाय और समाज को लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार और बिहारियों के लिए काम कर रही है। सहनी ने जोर देकर कहा कि निश्चित रूप से वीआईपी की शुरुआत निषाद के अधिकार को लेकर हुए संघर्ष से हुई थी, लेकिन वीआईपी आज राजनीतिक पार्टी है और सभी जाति-धर्म के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन

‘सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही पार्टी’

मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी की चाहत है कि बिहार और बिहारी आगे बढ़े। राज्य में ही युवाओं को रोजगार मिले। इसके लिए सभी को साथ आना पड़ेगा। राजनीतिक दलों को भी पॉलिसी बनानी होगी। उन्होंने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव मैदान में लड़ते हैं। संजीव मिश्रा अभी पार्टी के लिए काम करेंगे। चुनाव के समय फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

मुकेश सहनी से पुराना संबंध : संजीव मिश्रा

विज्ञापन

वीआईपी में शामिल होने के बाद संजीव मिश्रा ने कहा कि मुकेश सहनी से उनका संबंध काफी पुराना है। ये जीरो से हीरो किस तरह बने हैं, जो उन्हें बहुत प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि इनके पास बिहार के विकास को लेकर एक सोच है, एक विजन है। सभी लोगों को इनसे कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ताकत संघर्ष करने की ताकत है और इसी के वे कायल हैं। पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ