हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'हमारे विधायक तोड़ लिए, बदला लूंगा...', मुकेश सहनी ने नाम लिए बिना बीजेपी पर साधा निशाना

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी लगातार बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। मुकेश सहनी इंडिया महागठबंधन का हिस्सा है। इस बीच उन्होंने बड़ा बयान देते हुए सभी को चौंका दिया है। सहनी ने कहा कि मैं बदला जरूर लूंगा। हमने प्रदेश में कड़ी मेहनत की और चुने गए। इसके बाद सरकार में रहकर लोगों के लिए काम किया।

मुकेश सहनी ने आगे कहा कि उन्होंने हमारे विधायक तोड़ दिए और हमारी बनाई सरकार से हमें बाहर कर दिया। अगर हमने समर्थन नहीं दिया तो सरकार नहीं बनती। मैंने वादा किया है कि हमारे पास पहले के 4 की बजाय 40 विधायक होंगे और अब हम उनके विधायकों को तोड़कर सरकार बनाएंगे।

नंबर दो वाली कुर्सी पर बैठेंगे

मुकेश सहनी फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बोचहां सीट से मुसाफिर पासवान की मृत्यु के बाद उनके बेटे अमर पासवान को राजद ने टिकट दिया और जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि राजद की अगुवाई वाली सरकार बनेगी तो वे नंबर दो वाली कुर्सी पर बैठेंगे। बता दें कि यह आयोजन पटना के बापू सभागार में किया गया था। सहनी ने आगे कहा कि अब निषाद की पहचान मछली पकड़ने वाले तक सीमित नहीं रही वह सत्ता भी चलाना जानता है।

विज्ञापन

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि अगर लालू यादव सीएम नहीं बनते तो नीचे बैठने वाले लोग कुर्सी पर नहीं बैठ पाते। ऐसे में हम सब लोग लालू यादव की कुर्सी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः बिहार में पत्रकारों की बल्ले-बल्ले, सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर महीने मिलेंगे 15000 रुपये

विज्ञापन

Sponsored Links by Taboola