हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Video: मुहर्रम पर किन-किन राज्यों में भड़की थी हिंसा, आज वहां कैसे हैं हालात?

Muharram 2025: मुहर्रम के पावन पर्व पर शांति नहीं बल्कि हिंसा के साथ बिता त्योहार। बिहार, मध्य प्रदेश से लेकर देश के किन-किन राज्यों में भड़की हिंसा।

विज्ञापन

Muharram 2025: मुहर्रम के त्योहार में खुशियों की बजाय देशभर से सामने आई हिंसक झड़पों के विजुअल्स। बिहार, मध्य प्रदेश और यूपी से लेकर कई राज्यों में उपद्रव हुआ। इससे न सिर्फ हिंसा और कानून व्यवस्था बिगड़ी बल्कि इन चीजों से त्योहार पर भी गहरा घाव छोड़ रही है। बिहार के कटिहार जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने नया टोला स्थित प्राचीन महावीर मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर की दीवारों पर ईंट पत्थरों की बारिश की गई। यह सामाजिक सद्भाव पर हुई घटना है। यहां जुलूस के रास्ते में आने वाले घरों की खिड़कियां, दरवाजे और बाहर खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकार द्वारा ताजियों की ऊंचाई 10 से 12 फीट तक सीमित करने का आदेश तो जारी किया गया था। मगर अधिकारियों की लापरवाही और ताजियादारों की मनमानी की वजह से इलाके में बड़ी घटना हो गई। इसे नजरअंदाज करते हुए करीब 25 फीट ऊंचा ताजिया बनाया गया। जब यह ताजिया जुलूस के दौरान कर्बला की ओर ले जाया जा रहा था, तो यह हाई टेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे वहां आग लगी और भगदड़ मच गई। हालांकि, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मगर सवाल यह है कि सख्त गाइडलाइन जारी होने के बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रविवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब 170 फीट ऊंचा ताजिया असंतुलित होकर हाई टेंशन तारों पर गिर गया। यह घटना बनवारीपुर के कर्बला मैदान में हुई। यहां करीब 10,000 लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Bihar News: रातों रात गायब हुई बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति, गांव में मची अफरा-तफरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola