बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला है. पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सासंद रवि किशन के साथ तेज प्रताप यादव मीडिया के सामने आए. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम तो पहले से कहते आ रहे हैं कि जो रोजगार देगा, बेरोजगारी खत्म करेगा. हम उसके साथ रहेंगे.
वहीं रवि किशन ने कहा कि तेज प्रताप यादव का दिल बहुत साफ है. जो इनके दिल में है, वही जुबान पर है. इसे ही लोग खूब पसंद करते हैं. ये भोलेनाथ के भक्त हैं और महादेव की कृपा है. तेज प्रताप यादव के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि बीजेपी में सारे भोलेनाथ के भक्त, हमारे पीएम भी भोलेनाथ के भक्त हैं. जिसका लक्ष्य निस्वार्थ सेवा है, बिना किसी व्यतिगत फायदे के, उसके लिए भाजपा सीना खोलकर रखती है. ये बात किसी से छिपी नहीं है.
रवि किशन ने कहा कि तेज प्रताप यादव की छवि भी निस्वार्थ सेवक की तरह ही है. तेज प्रताप यादव के साथ हुए व्यवहार पर रवि किशन ने कहा कि चुनाव के बीच इस पर बोलना ठीक नहीं है, जनता ही मालिक है, वह सबकुछ जानती है.
बता दें कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही तेज प्रताप को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. लालू प्रसाद यादव ने एक महिला के साथ तेज प्रताप यादव के 12 साल के रिश्ते को लेकर नाराजगी जताई और पारिवारिक संबंध खत्म कर दिए. हालांकि, तेज प्रताप ने इस आरोप का खंडन किया था.
यह भी पढ़ें: ‘उतारो हरा गमछा, ये जयचंदवा की पार्टी का है’, भाषण के दौरान कार्यकर्ता पर क्यों भड़के तेज प्रताप यादव?
इसके बाद तेज प्रताप यादव, जनशक्ति जनता दल पार्टी से चुनाव में उतरे और वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. तेज प्रताप यादव का कहना है कि अब वह आरजेडी में वापस नहीं आएंगे. समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं उस पार्टी में लौटने के बजाय मौत को चुनूंगा. मुझे सत्ता का कोई भूखा नहीं है. सिद्धांत और स्वाभिमान मेरे लिए सर्वोपरि हैं. मेरे लिए सबसे बड़ी बात लोगों के लिए काम करना है.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines