हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सांसद पप्पू यादव और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, वेबसाइट के जरिए भेजी चिट्ठी

MP Pappu Yadav death threats: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और उनके परिवार को ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए जान से मारने की खुली धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने सांसद को गोली मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की बात लिखी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मीडिया संयोजक ने नई दिल्ली DCP से तुरंत FIR और गिरफ्तारी की मांग की है.

विज्ञापन

MP Pappu Yadav death threats: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और उनके परिवार को एक बार फिर जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है. यह धमकी सांसद की आधिकारिक वेबसाइट के शिकायत पोर्टल के जरिए भेजी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद के मीडिया संयोजक जैद खान ने नई दिल्ली जिला के उप पुलिस आयुक्त (DCP) को पत्र लिखकर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. नई दिल्ली DCP को सौंपे गए पत्र के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को सांसद के शिकायत पोर्टल पर दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की गईं. इन संदेशों में सांसद पप्पू यादव को गोली मारकर हत्या करने और उनके पूरे परिवार को बम से उड़ाने की खुली धमकी दी गई है.

मधुबनी का पता, नई दिल्ली से जुड़ी कड़ियां

धमकी देने वाले शिकायतकर्ता का नाम मुकेश मिश्रा दर्ज है, जिसका पता मधुबनी (बिहार) लिखा गया है. हालांकि, पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह धमकी नई दिल्ली से प्रेषित की गई प्रतीत होती है और इसका संबंध तिलक मार्ग थाना क्षेत्र से है.

सुरक्षा और कार्रवाई की अपील

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सांसद कार्यालय ने सीधे DCP स्तर से अनुश्रवण और कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. पुलिस से मांग की गई है कि संबंधित थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की शिनाख्त और गिरफ्तारी की जाए. साथ ही, सांसद पप्पू यादव और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola