News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार की मोतिहारी पुलिस ने एक हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। एक पिता ने ही अपनी ही बेटी की हत्या कर दी थी। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह किसी से प्यार करती थी। दरअसल, यह पूरा मामला मोतिहारी का है, जहां आरोपी पिता बीती 4 मई को अपनी नाबालिग बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर हत्या कर शव को छुपा देता है और घटना के 50 दिन बीत जाने के बाद भी नॉर्मल लाइफ जी रहा था।
पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के नायक टोला गांव में एक किसान ने पुलिस को बताता कि पुलवा घाट के पास के खेत से तेज बदबू आ रही है। मौके पर सूचना मिलने के बाद तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। मक्के के खेत में किसी के शव को दफनाया गया था, जिसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने इसकी जानकारी सीनियर ऑफिसर को दी। इसके बाद जब खुदाई की गई तो सबके होश उड़ गए। उस गड्ढे से सडे-गले शव के अवशेष को बरामद किया गया।
शव बरामद मिलने के बाद शव की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। क्योंकि शव की हालत काफी खराब थी। इसके बाद पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर घंटों मामले की पड़ताल की गई। पुलिस को फिर भी सफलता नहीं मिली। इस दौरान तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार को शव से चिपका हुआ कपड़ा मिला, जिससे पुलिस को शव पहचानने में मदद मिली। दरअसल, घटनास्थल से फ्रॉक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस को एक ट्रेलर मास्टर का टैग मिला, जिससे पुलिस ने शव की पहचान की।
शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब हत्यारे की तलाश में जुटी और पहले प्रयास में ही पुलिस को सफलता मिली। आरोपी पिता जो बेटी की हत्या के बाद भी अपना सामान्य जीवन जी रहा था। ज़ब उससे बेटी के बारे में पूछताछ की गई तो पहले तो आरोपी बातों को टालता है, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पूरी कहानी बता दी। आरोपी मनोज के मुताबिक, लव अफेयर को लेकर उसने बेटी को डांटा और पीटा था। जब वह नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बेटी की लाश को घर से दूर मक्के के खेत में दफन कर आया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Bihar पुलिस ने रचा इतिहास, 12 दिन में पूरा किया पासपोर्ट वेरिफिकेशन का काम
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।